श्मशान घाट सुंदरीकरण में अनियमितता देख बिफरे चिनप अधिकारी
मैथन : चिरकुंडा नगर परिषद की टीम ने वार्ड संख्या 21 में स्थित श्मशान घाट में 61 लाख की लागत से न
मैथन : चिरकुंडा नगर परिषद की टीम ने वार्ड संख्या 21 में स्थित श्मशान घाट में 61 लाख की लागत से निर्माणाधीन चहारदीवारी व मुख्य द्वार निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। टीम में अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह व कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार थे। निरीक्षण के क्रम में कई खामियां मिलीं। कार्यपालक पदाधिकारी ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदारों को तत्काल घटिया सामग्री हटाने के आदेश दिया।
जानकारी हो कि चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में स्थित श्मशान घाट का सुंदरीकरण का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। इसका शिलान्यास 11 मई को किया गया था। इसकी लागत करीब 61 लाख 35 हजार है। निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों ने किया था। शुक्रवार को नप की टीम श्मशान घाट पहुंची।
जांच के क्रम में पाया गया कि चहारदीवारी निर्माण कार्य फ्लाई ऐश से बनी ईट का इस्तेमाल किया जा रहा था। ईट काफी घटिया किस्म की है। कार्यपालक पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को तत्काल सभी ईट को हटाने का निर्देश दिया। पिलर की ढलाई में फ्लाई ऐश ईट का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया। उसके बाद ठेकेदार ने इस्तेमाल में लाई जा रही ईंट को हटा लेने की बात कही।