Red Cross Society: धनबाद के मटकुरिया की बीमार सुनीता को मिली दस हजार की मदद
रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद के सचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनीता देवी गोल ब्लॉडर एवंं किडनी में पथरी जैसे बीमारी से ग्रसित हैं। ऑपरेशन कराना अति आवश्यक है। इनकी आर्थिक स्थिति खराब है। आर्थिक स्थिति एवं निवास स्थान की जांच के बाद मदद की गई।
धनबाद, जेएनएन। सिर्फ 10 हजार रुपये से सुनीता देवी का इलाज संभव नहीं है। लेकिन डूबते को तिनका ही सहारा। गोल ब्लॉडर और किडनी में पथरी की बीमारी से ग्रसित धनबाद के मटकुरिया निवासी सुनीता देवी ने मदद के लिए धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह से गुहार लगाई थी। इसके बाद उपायुक्त की अनुशंसा पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद शाखा की तरफ से दस हजार रुपये की मदद की गई है।
उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की अनुशंसा पर कतरास रोड, मटकुरिया की सुनीता देवी को इलाज के लिए शनिवार को 10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। रेड क्रॉस धनबाद के सचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनीता देवी गोल ब्लॉडर एवंं किडनी में पथरी जैसे बीमारी से ग्रसित हैं। ऑपरेशन कराना अति आवश्यक है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। आर्थिक स्थिति एवं निवास स्थान की जांच जीतेन्द्र अग्रवाल के द्वारा कराने के उपरांत उपायुक्त की अनुशंसा पर चिकित्सा के लिए 10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।