अगर ओडिशा की यात्रा का बना रहे हैं प्लान तो पहले पढ़ें यह खबर, भुवनेश्वर राजधानी सहित 17 ट्रेनों का बदला शेड्यूल
Indian Railway Update: ओडिशा के जलेश्वर स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अगस्त माह में 17 ट्रेनें विलंब से चलेंगी।

भुवनेश्वर तेजस एक्सप्रेस।(फाइल फोटो)
HighLights
जलेश्वर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित।
भुवनेश्वर राजधानी, नीलांचल एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें विलंब से।
अगस्त 24 से 30 तक रहेगा ट्रेनों पर असर।
जागरण संवाददाता धनबाद। Odisha Train Delays: अगस्त माह के अलग-अलग दिनों में भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, नीलांचल समेत 17 ट्रेनें विलंब से खुलेंगी। ओडिशा के जलेश्वर स्टेशन के यार्ड में नान इंटरलाकिंग के कारण ट्रेनें प्रभावित ररहेंगी।
दक्षिण पूर्व रेल से जारी सूचना में बताया गया कि खड़गपुर मंडल के जलेश्वर स्टेशन के यार्ड में 24 से 29 अगस्त तक प्री-नान इंटरलाकिंग तथा 30 अगस्त को दिन में 11 से तीन बजे तक ट्रैफिक ब्लाक के कारण ट्रेनें अस्थायी रूप से विलंब से चलाई जाएंगी।
इनमें गोमो व बोकारो होकर चलने वाली आनंदविहार पुरी नीलांचल एक्सप्रेस और भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इसके अलावा हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो समेत अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।
निम्न तिथियों में लेट खुलेंगी ट्रेनें
- 23 व 25 अगस्त को चलने वाली 12876 आनंद विहार–पुरी नीलांचल एक्सप्रेस आनंद विहार से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
- 25 अगस्त को चलने वाली 22823 भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से 150 मिनट विलंब से खुलेगी।
- 29 अगस्त को चलने वाली 22824 नई दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 150 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
- 30 अगस्त को चलने वाली 22811 भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से 120 मिनट विलंब से खुलेगी।
NI Work of #Jaleswar Station Yard in connection with construction of 3rd line between NYA-BHC of KGP division.
— ECoR Railfans (@ecor_railfans) June 27, 2026
24th August to 30th August
Following trains are cancelled & Rescheduled.
Passengers are requested to plan accordingly.#IndianRailways pic.twitter.com/9KmpNFw74P
