Move to Jagran APP

Independence Day 2022: धनबाद नगर न‍िगम 12 से 15 अगस्त तक रंगारंग तरीके से मनाएगा आजादी का महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम की ओर से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह चार दिनों तक लगातार चलेगा। 12 से 15 अगस्त तक नगर निगम क्षेत्र में चिह्नित स्थलों पर सांस्कृतिक एवं स्वच्छता से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 11:17 AM (IST)
नगर निगम क्षेत्र में चिह्नित स्थलों पर सांस्कृतिक एवं स्वच्छता से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम की ओर से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह चार दिनों तक लगातार चलेगा। 12 से 15 अगस्त तक नगर निगम क्षेत्र में चिह्नित स्थलों पर सांस्कृतिक एवं स्वच्छता से संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 12 को दोपहर साढ़े 12 बजे सिंदरी अंचल के वीर कुंवर सिंह चौक से कार्यक्रम प्रारंभ हो होगा। इसमें तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

loksabha election banner

स्थानीय लोगाें की भागीदारी सुनिश्वित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। निगम कर्मियों के साथ साथ सिंदरी वासियों की भी सहभागिता रहेगी। 13 को झरिया अंचल के कतरास मोड़ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति से स्वच्छता रैली एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। यहां कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। 13 काे ही कतरास अंचल के भगत सिंह चौक से तिरंगा रैली लिलौरी स्थान अमृत पार्क तक जाएगी। लिलौरी पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 14 को सिटी सेंटर चौक महात्मा गांधी की मूर्ति से तिरंगा रैली का आयोजन होगा। इसके बाद इसी दिन गाेल्फ ग्राउंड में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें कोई भी आम नागरिक शामिल हो सकता है। 13 को राजेंद्र सरोवर पार्क बेकारबांध में संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राक बैंड, गायन नृत्य प्रतियोगिता की प्रस्तुति होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी दिन के कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए निगम के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए सभी का नाम एवं मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

नगर निगम के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यहां करें संपर्क

- सिंदरी अंचल : विकास चंद्र, 9771192491

- झरिया अंचल : कुणाल कुमार सिंह, 9911523863

- कतरास अंचल : शब्बीर आलम, 7979049408

- धनबाद अंचल : रणधीर कुमार वर्मा, 8368281460


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.