Move to Jagran APP

झारखंड में ऐसा अब भी होता ह‍ै... डायन बताकर तीन महिलाओं को गर्म लोहे से दागा, मैला पिलाया

झारखंड की उपराजधानी दुमका जिले के असवारी गांव में आधा दर्जन दबंगों ने डायन कहकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों को शनिवार की रात पीटा। उसके बाद मैला पिलाकर लोहे की गर्म छड़ से शरीर के कई जगहों पर दाग दिया।

By JagranEdited By: Deepak Kumar PandeyPublished: Mon, 26 Sep 2022 06:42 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 06:42 AM (IST)
पीड़िता के बयान पर गांव के छह लोगों पर केस किया गया है।

संवाद सहयोगी, सरैयाहाट (दुमका): झारखंड की उपराजधानी दुमका जिले के असवारी गांव में आधा दर्जन दबंगों ने डायन कहकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों को शनिवार की रात पीटा। उसके बाद मैला पिलाकर लोहे की गर्म छड़ से शरीर के कई जगहों पर दाग दिया। रविवार को भी आरोपितों ने ऐसी ही हरकत की।

loksabha election banner

सूचना पाकर सरैयाहाट थाने की पुलिस गांव गई, चारों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 47 साल की सोनामुनि टुडू, उसके बेटे 27 साल के श्रीलाल मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पीड़िता कोसो मुर्मू के बयान पर गांव के छह लोगों पर केस किया गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि शनिवार की रात गांव के मुनि सोरेन, लखीराम मुर्मू, सुनील मुर्मू, उमेश मुर्मू, मंगल मुर्मू, ज्योतिन व कुछ लोग सोनामुनी के घर में घुस गए। सभी ने 55 साल की रसी मुर्मू, सोनमुनी, श्रीलाल मुर्मू व कोसो को पकड़कर पीटा। इनको डायन कह मैला पिलाया। गर्म लोहे से पूरे शरीर में दाग दिया। धमकी दी कि पुलिस को कुछ बताया तो फिर ऐसा करेंगे। डर की वजह से सारी रात सभी लोग घर में दर्द से तड़पते रहे। रविवार की सुबह फिर सभी आरोपित घर आए और पीटा। तब ग्रामीणों से थाना प्रभारी को जानकारी दी। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां श्रीलाल व उसकी मां को रेफर कर दिया गया। श्रीलाल का आरोप है कि गांव के ज्योतिन मुर्मू ने उनके परिवार के खिलाफ षड्यंत्र रचा है। उसके इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया। इन्‍हें वह क्यों डायन कहते थे, इस बारे में पीड़ित परिवार भी कुछ बता नहीं पा रहा।

इस संबंध में सरैयाहाट के थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कोसो के बयान पर गांव की ही छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इन लोगों की पिटाई कर मैला पिलाया और लोहे की छड़ से दागा भी है। पिटाई के कारण का पता लगा रहे है। उन्‍होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.