Move to Jagran APP

Jharkhand Congress Politics: प्रियंका वाड्रा का अनुसरण करेंगे जामताड़ा विधायक, विकास योजनाओं में महिलाओं को देंगे 40 फीसद हिस्सेदारी

Jharkhand Congress Politics जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। वजह विकास योजनाओं में महिलाओं को 40 फीसद हिस्सेदारी की घोषणा की है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 05:38 PM (IST)
Jharkhand Congress Politics: प्रियंका वाड्रा का अनुसरण करेंगे जामताड़ा विधायक, विकास योजनाओं में महिलाओं को देंगे 40 फीसद हिस्सेदारी
प्रियंका वाड्रा और इरफान अंसारी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। झारखंड कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी अपने बयानों और कृत्यों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा का कारण उनकी एक घोषणा है। अंसारी देशभर में साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा है कि वे विकास योजनाओं में महिलाओं को 40 फीसद हिस्सेदारी देंगे। वे कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी से प्रभावित होकर महिला सशक्तिकरण की बात की है। प्रियंका ने यूपी चुनाव में कांग्रेस का टिकट 40 फीसद महिलाओं को देने की घोषणा की है।

loksabha election banner

विधायक निधि में महिलाओं के लिए 40 फीसद हिस्सेदारी

विधायक इरफान अंसारी ने मिहिजाम के सबडीहा में सोमवार को महिला महा चौपाल का आयोजन किया। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण की वकालत कर रही है। उनसे प्रेरित होकर वे अपने विधायक निधि का चालीस फीसद योजना महिलाओं को सौपेंगे।

पंचायत में महिलाओं को स्कूटी देने की घोषणा

विधायक ने हर पंचायत में महिलाओं को स्कूटी देने का भी एलान किया है। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार कर रखा है। जल्द ही विधानसभा इलाके के सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं को स्कूटी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं महंगाई से परेशान है। इससे निजात पाने के लिए कांग्रेस के हाथ को मजबूत बनाना होगा।

महंगाई रोकने के लिए राहुल को बनाना होगा प्रधानमंत्री

अंसारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई को रोकने में सफल नहीं है। महंगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार फेल हो गई है। महंगाई से मुक्ति पाने के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। मौके पर सोनाली मुर्मू, मनोदि हेमब्रम, किरण हेमब्रम, टेरेसा सोरेन, अंकिता किस्कु, बबिता हेमब्रम, कविता हेमब्रम, रीना किस्कु, सहदेव हेमब्रम, महेश सोरेन, संदीप हेमब्रम, बलदेव हेमब्रम, शिव कुमार हेमब्रम, सोहन मरांडी, राज बाली हेमब्रम सहित ह•ाारों की संख्या में महिलायें मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.