IIT JEE MAINS 2021: गणित के प्रश्नों ने गोल गोल घुुमाया; भौतिकी ने उलझाया...Solve हुई केमेस्ट्री की मिस्ट्री
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन का आज अंतिम दिन है। प्रथम पाली की परीक्षा हो चुकी है। द्वितीय पाली दोपहर तीन से छह बजे तक होगी। इस वर्ष चार चरण में परीक्षा ली जा रही है। पहला चरण 23 से 26 तक है।
धनबाद, जेएनएन : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन का आज अंतिम दिन है। प्रथम पाली की परीक्षा हो चुकी है। द्वितीय पाली दोपहर तीन से छह बजे तक होगी। इस वर्ष चार चरण में परीक्षा ली जा रही है। पहला चरण 23 से 26 तक है। धनबाद में आइओन डिजिटल बरवाअडडा और पर्थ जोन कुसुम विहार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बरवाअड्डा डिजिटल सेंटर से प्रथम पाली की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि गणित के कुछ सेक्शन कठिन थे तो कुछ आसान।
छात्रों ने बताया कि गणित खंड से और भौतिक के सवाल मुश्किल थे, हालांकि गणित के सवालों का डिफिकल्टी स्तर फिजिक्स और केमेस्ट्री से अधिक था। गणित ने पूरा गोल गोल घुमाया।
फिजिक्स में ज्यादातर सवाल इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, ऑप्टिक्स और मॉडर्न फिजिक्स से पूछे गए थे। केमेस्ट्री की बात करें इसमें कैलकुलेटिव प्रश्न थे। गणित में फिजिकल केमिस्ट्री और ज्यादातर प्रश्न कैलकुलस, अलजेब्रा, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से पूछे गए। यहां बता दें कि दोनों परीक्षा केंद्रों पर लगभग 850 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जेईई मेन का दूसरा चरण 15-18 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह तीसरा चरण 27-30 अप्रैल और अंतिम चौथा चरण 24-28 मई तक होगा।
कब जारी होगी आंसर की
जेईई मेन 2021 आंसर की (आधिकारिक) परीक्षा के बाद दो दिनों के भीतर जारी की जाएगी। परिणाम परीक्षा के बाद पांच दिन के अंदर जारी किया जाएगा। प्रथम चरण के जेईई मेन 2021 की रिस्पांस शीट 28 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।