Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का चाहिए टिकट तो जल्दी कीजिए, जानिए आवेदन करने का अंतिम समय

धनबाद में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। ददई दुबे, अजय कुमार दुबे, विजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह और मन्नान मलिल्क, नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह प्रमुख हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 05:35 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का चाहिए टिकट तो जल्दी कीजिए, जानिए आवेदन करने का अंतिम समय

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस ने झारखंड में महागठबंधन बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। अभी तक महागठबंधन का स्वरूप सामने नहीं आया है। इसमें काैन-काैन से दल शामिल रहेंगे और किसे कितनी सीटें मिलेंगी? लेकिन, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। यह जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्षों के सामने टिकट के दावेदारों की लाइन लग गई है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार सामने आए हैं। 

loksabha election banner

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। महागठबंधन की स्थित में कांग्रेस को धनबाद, गोड्डा, रांची, खूंटी, लोहरदग्गा और पश्चिमी सिंहभूम मिलने के आसार हैं। लेकिन, झारखंड के 24 जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष लाकोसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बायोडाटा ले रहे हैं। 

धनबाद में एक दर्जन से ज्यादा दावेदारः धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है। इनमें पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, अजय कुमार दुबे, विजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह और पूर्व मंत्री मन्नान मलिल्क, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह प्रमुख हैं। ददई दुबे ने 2004 में चुनाव लड़ा था और जीते भी थे। कांग्रेस के टिकट पर 2014 का चुनाव अजय कुमार दुबे ने लड़ा था। जमशेदपुर से टिकट न मिलने की स्थित में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जाते हैं। 

30 जनवरी अंतिम डेटः कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष टिकट के दावेदारों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं।कांग्रेस के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक चाैधरी के निर्देश पर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह बायोडाटा प्राप्त कर रहे हैं। 30 जनवरी बायोडाटा लेने का अंतिम डेड लाइन है। जोनल कोआर्डिनेटर अशोक चाैधरी मंगलवार को धनबाद में थे। वे हाउसिंग कॉलोनी स्थित धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे। इसे लेकर काफी गहमागहमी रही। पूर्व मंत्री मन्नान मलिल्क समेत टिकट के कई दावेदारों ने जिलाध्यक्ष से मिलकर विचार-विमर्श किया। इस माैके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष शंकर प्रजापति, रवींद्र वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष सीता राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, मनोज सिंह, बीके सिंह, शमशेर आलम, रेहान कादरी आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.