टोटो चालक पत्नी की हत्या कर फरार, मां का लहूलुहान शव देख बदहवास हुए बच्चे Sahebganj News
प्रमोद यादव टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। तीन लड़का व एक लड़की है। मां का लहुलूहान शव देखकर बच्चे बदहवास हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
By MritunjayEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 09:45 AM (IST)
साहिबगंज, जेएनएन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोलबंधा गांव में सोमवार की अलसुबह 35 वर्षीय प्रमोद यादव ने अपनी 30 वर्षीया पत्नी विभा देवी की हत्या धारदार हथियार से कर दी। हत्या करने के बाद प्रमोद फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
प्रमोद यादव टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। तीन लड़का व एक लड़की है। मां का लहुलूहान शव देखकर बच्चे बदहवास हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें