Move to Jagran APP

पति, पत्नी और वो: महिला थाने में झाड़-फूंक के बाद भी नहीं उतरा प्यार का भूत Dhanbad News

महिला अनुसार उसका पति मनीष वर्मा का रांची की एक युवती के साथ अवैध संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर संबंध तोड़ दिया। प्रेमिका के साथ रहने लगा।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 09:12 AM (IST)
पति, पत्नी और वो: महिला थाने में झाड़-फूंक के बाद भी नहीं उतरा प्यार का भूत Dhanbad News
पति, पत्नी और वो: महिला थाने में झाड़-फूंक के बाद भी नहीं उतरा प्यार का भूत Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। पति, पत्नी और वो, का एक दिलचस्प मामला धनबाद महिला थाना के सामने आया है। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर झाड़-फूंक की। दोनों को काफी समझाया-बुझाया गया। लेकिन, प्यार का भूत है कि उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है।

loksabha election banner

पाथरडीह की एक महिला ने अपने पति पर एक अन्य युवती के साथ  अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति रांची की एक युवती के साथ अवैध तरीके से शादी रचाकर कहीं और रह रहे हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि उसका पति मनीष वर्मा का रांची की एक युवती के साथ अवैध संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर संबंध तोड़ दिया और अपनी प्रेमिका के साथ रांची में रहने लगा। पीडि़ता की शादी मनीष वर्मा से 2017 में हुई थी। उसका एक बेटा भी है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस  ने आरोपित पति मनीष वर्मा व उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.