Move to Jagran APP

PM Modi के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' को भाजपा विधायक के आंदोलन से खतरा, मंत्रालय गंभीर Dhanbad News

HURL कारखाना का निर्माण पूरा होने से पहले ही भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर अांदोलन शुरू कर दिया है। इससे औद्योगिक माहाैल खराब हो रहा है।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 09:22 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 09:22 AM (IST)
PM Modi के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' को भाजपा विधायक के आंदोलन से खतरा, मंत्रालय गंभीर Dhanbad News
PM Modi के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' को भाजपा विधायक के आंदोलन से खतरा, मंत्रालय गंभीर Dhanbad News

सिंदरी, जेएनएन। 6500 करोड़ की लागत से सिंदरी में बन रहा यूरिया और अमोनिया खाद कारखाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार है। इस कारखाना की नींव रखते हुए 25 मई 2018 को धनबाद के बलियापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था-इस कारखाने से उत्पादित यूरिया और अमोनिया देश में होने वाली दूसरी हरित क्रांति में सहायक साबित होंगे। कारखाना का निर्माण साल 2020 के अंत तक पूरा करने साल 2021 के आरंभ से यूरिया-अमोनिया खाद का उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है।

loksabha election banner

दूसरी तरफ कारखाना (हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की सिंदरी इकाई) का निर्माण पूरा होने से पहले ही भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर अांदोलन शुरू कर दिया है। इससे औद्योगिक माहाैल खराब हो रहा है। कारखाना का निर्माण सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के तहत हो रहा है जहां के विधायक फूलचंद मंडल हैं।

रोजगार के मुद्दे पर विधायक फूलचंद मंडल के आंदोलन की चेतावनी को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। उच्च प्रबंधन ने उर्वरक मंत्रालय को मामले से अवगत करा दिया है। विधायक ने हर्ल प्रबंधन को 969 मजदूरों की सूची देकर उनके लिए हर्ल प्रोजेक्ट में रोजगार देने की मांग की है।

विधायक ने चेतावनी दी है कि 10 जुलाई से पहले सूची के आधार पर उनके लोगों को काम नहीं दिया गया तो हर्ल प्रोजेक्ट के तीनों प्रवेश द्वार पर हजारों लोग धरना देकर गेट जाम कर देंगे। जाहिर है कि ऐसा हुआ तो हर्ल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी निर्माणस्थल पर नहीं पहुंच पाएंगे और निर्माण कार्य बाधित होगा।

उच्च प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्वरक मंत्रालय ने विधायक की चेतावनी को राज्य सरकार को अलर्ट कर दिया है। प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य प्रभावित न हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने कहा है कि उनके प्रयास से सिंदरी में नये उर्वरक संयंत्र के निर्माण को भारत सरकार ने हरी झंडी दिखलाई है। इस नाते उनका हक बनता है कि हर्ल प्रोजेक्ट में उनके एक हजार लोगों को रोजगार दिया जाए। 969 लोगों की सूची विधायक ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के चयनित लोगों का नाम समाहित किया है। इसमें बलियापुर के सुदूर गांव के सर्वाधिक 487 लोगों के नाम हैं। गोविंदपुर के 110 और बरवाअड्डा के 60 लोगों के नाम हैं। झरिया विधानसभा क्षेत्र के तिसरा के 12 और निरसा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के भी नाम हैं। टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची के लोगों के नाम भी सूची में शामिल हैं। सिंदरी, कांड्रा, परसबनिया, ङ्क्षसदरी बस्ती, सरिसाकुड़ी, रांगामाटी क्षेत्र के लोगों के नाम भी सूची में हैं। इस संबंध में विधायक ने बताया कि जो लोग उनके पास पहुंचे, उनका नाम सूची में शामिल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.