Move to Jagran APP

होमगार्ड एसो. की बैठक में जमकर बवाल

धनबाद : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:34 PM (IST)
होमगार्ड एसो. की बैठक में जमकर बवाल

धनबाद : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सदस्यों ने जमकर बवाल काटा। सदस्य एक दूसरे से भिड़ गए। कॉलर पकड़ा गया और धक्कामुक्की की गई। स्थिति बिगड़ती देख प्रदेश पदाधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

loksabha election banner

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गढ़वा जिला के सदस्यों की मांग थी कि द्वारिका दुबे को संगठन में पद दिया जाए। इस मामले को लेकर अन्य सदस्यों का मत भिन्न था। दुबे के नाम पर अधिकांश ने विरोध दर्ज कराया। इसी दौरान गढ़वा के सदस्य नाराज हो गए और एक दूसरे से ही भीड़ गए। स्थिति गंभीर होती देख प्रदेश अधिकारियों ने बीच बचाव किया। बताया गया कि दुबे के खिलाफ विभागीय स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसी को देखते हुए दुबे को संगठन में पद नहीं दिया गया। बसउ में प्रदेश के चार और धनबाद जिला के पांच पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोज कुशवाहा, अजय प्रसाद प्रदेश उप सचिव एवं सच्चिदानंद शर्मा संरक्षक बनाया गया। इसी प्रकार से धनबाद जिला कमेटी के लिए दवेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष, अविनाश दास सचिव, राजेश कार्यालय सचिव, सुनिल सिंह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र महतो उपाध्यक्ष और ब्रजकिशोर सिंह को प्रवक्ता घोषित किया गया।

14 दिसंबर को सीएम आवास के घेराव की घोषणा : केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 14 दिसंबर को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास का आवास घेराव करने की घोषणा की गई। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने बताया कि ड्यूटी सुनिश्चित करने एवं समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग को लेकर यह आंदोलन निर्धारित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.