Move to Jagran APP

हिमालय में हाई प्रेशर से धनबाद में गरज के साथ झमाझम बारिश

धनबाद : शनिवार की देर रात अचानक हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार की शाम भी मौसम बदल गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 06:31 AM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 06:31 AM (IST)
हिमालय में हाई प्रेशर से धनबाद में गरज के साथ झमाझम बारिश
हिमालय में हाई प्रेशर से धनबाद में गरज के साथ झमाझम बारिश

धनबाद : शनिवार की देर रात अचानक हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार की शाम भी मौसम बदल गया। जोरदार बादल गरजने के साथ बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी रुक रुक कर आबोहवा में ऐसे बदलाव होते रहेंगे।

loksabha election banner

इस बारे में भागा पॉलिटेक्निक के प्राचार्य सह मानसून विशेषज्ञ डॉ. एसपी यादव ने बताया कि हिमालय में हाई प्रेशर बने हुए हैं। दो से तीन सौ किलोमीटर की परिधि में बादल हिमालय का चक्कर लगा रहे हैं। धनबाद भी उस दायरे में शामिल है जिस वजह से यहां बारिश हो रही है।

छोटा आकार होने से ज्यादा गरज रहे बादल

अल्प समय की बारिश के बाद भी बादल तेज गरज रहे हैं। इस बारे में डॉ. यादव ने बताया कि बादलों के आकार छोटे होने के कारण गर्जन अधिक हो रहे हैं। ऐसे बादलों को खतरनाक माना गया है।

सामान्य से अब तक कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, इस बार मानसून के दौरान सामान्य से कम हुई है। एक जून से 26 अगस्त तक के आंकड़े बताते हैं कि धनबाद में जहां इस अवधि में 804.3 एमएम बारिश होनी चाहिए, वहीं अब तक 569.7 एमएम ही हुई है। सामान्य से 29 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बीच-बीच में आसमानी फुहारों के बरसने से यहां सूखा जैसी परिस्थिति नहीं बनी है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बढ़ेगी बारिश की संभावना

सितंबर महीने में आमतौर पर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जन्म लेता है। इस बार भी ऐसी परिस्थिति बनी तो झमाझम बारिश की बारिश की संभावना बढ़ेगी। डॉ. यादव के अनुसार, भादो में तेज गर्मी के साथ समुद्र की सतह भी तेजी से गर्म होती है जिससे चक्रवात के जन्म लेने की संभावना बनती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.