Move to Jagran APP

किसान विरोधी है हेमंत सरकार की नीति : अरुण

शुक्रवार को झरिया नगर भाजपा कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर बाटा मोड़ में विरोध प्रकट किया गया। इसके नव मनोनीत नगर अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला लेकर शहर का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 04:54 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 04:54 AM (IST)
किसान विरोधी है हेमंत सरकार की नीति : अरुण

जासं, झरिया : शुक्रवार को झरिया नगर भाजपा कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर बाटा मोड़ में विरोध प्रकट किया गया। इसके नव मनोनीत नगर अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला लेकर शहर का भ्रमण किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अरुण ने कहा कि हेमंत सरकार किसान विरोधी है। राज्य के किसानों में सरकार के खिलाफ उबाल है। भाजपा किसानों के साथ है। भाजपा उन्हें उनका हक दिलाकर रहेगी। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, शैलेश सिंह, सुमन देवी, उमा भट्टाचार्य, श्रीराम यादव, संजू वर्मा, सुनील साव, अरुण जायसवाल, सपन मजुमदार, अरुण गोस्वामी, वीरेंद्र शर्मा, राज माली, अवधेश साव, बंशी गुप्ता, संतोष राज, सुदर्शन बर्णवाल, विनोद साव आदि थे।

loksabha election banner

बस्ताकोला व एमओसीपी में भाजपाइयों ने सीएम का फूंका पुतला: झारखंड सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में शुक्रवार को भाजपा बस्ताकोला मंडल की ओर से अंबेडकर चौक के पास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की नीति किसान विरोधी है। हेमंत सरकार को किसानों की कोई फिक्र नहीं है। मौके पर भाजयुमो के रिकू शर्मा, बप्पी बाउरी, तरुण राय, केतन बेलदार, रामदेव शर्मा, संजय रवानी, संतोष रवानी, अमित बाउरी, रूपेश गुप्ता, सोहन बाउरी, राकेश गुप्ता, अरुण मिश्रा, रंजीत दास, कुंदन यादव, विजय रवानी आदि थे। भाजपा बलियापुर पश्चिम मंडल की ओर से एमओसीपी सब्जी मार्केट के पास सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर मंटू रवानी, विजय रवानी मिटू साव, सुनील मोदक, पंकज सिंह, अशोक महतो, जयराम रवानी, गुप्तेश्वर साव, प्रेम बावरी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.