अटल मोहल्ला क्लीनिक के लिए स्वास्थ्य विभाग देगा डॉक्टर
धनबाद धनबाद में चार जगहों पर खोले गये अटल मोहल्ला क्लीनिक के लिए स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर देगा। इसके
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 11:52 PM (IST)
धनबाद : धनबाद में चार जगहों पर खोले गये अटल मोहल्ला क्लीनिक के लिए स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर देगा। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास डॉक्टरों का रोस्टर बना रहे हैं। क्लीनिक में सुबह आठ से दस व शाम चार से छह बजे तक डॉक्टर रहेंगे। 16 अगस्त को क्लीनिक का उदघाटन नगर निगम की ओर से किया गया था। नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की पदस्थापना की बात कही थी। बता दें, भूली, कतरास, झरिया व सिंदरी में क्लीनिक खोला गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें