Move to Jagran APP

Cyber Crime : झरिया में छापेमारी करने पहुंची हरियाणा पुलिस भी खाली हाथ लौटी, आरोपित का नहीं मिला कोई सुराग Dhanbad News

साइबर अपराध के मामले में हरियाणा पुलिस ने झरिया के शिव मंदिर रोड़ में छापेमारी की। जहां ठगी का आरोपित रवि रंजन सिंह नहीं मिला और पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 08:04 PM (IST)
Cyber Crime : झरिया में छापेमारी करने पहुंची हरियाणा पुलिस भी खाली हाथ लौटी, आरोपित का नहीं मिला कोई सुराग Dhanbad News
Cyber Crime : झरिया में छापेमारी करने पहुंची हरियाणा पुलिस भी खाली हाथ लौटी, आरोपित का नहीं मिला कोई सुराग Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। साइबर अपराध को लेकर झरिया में कई राज्यों की पुलिस ने हाल के महीनों में छापेमारी की है। हालांकि कई बार इसकी सूचना पहले ही मिल जाने के कारण ठग फरार हो जाते हैं। वहीं, कई बार साइबर अपराधियों की पहचान गलत होने से भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता है। ऐसा ही एक वाकया रविवार को झरिया में हुआ। जब साइबर अपराध के मामले में हरियाणा पुलिस ने शिव मंदिर रोड़ में छापेमारी की। जहां ठगी का आरोपित रवि रंजन सिंह नहीं मिला और पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

loksabha election banner

हरियाणा पुलिस के एएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि 11 मई 2017 को भुक्तभोगी लियाकत डिंडोली ने परिहान थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया था कि रवि रंजन ने फोन करके कहा कि आपका लॉटरी लगा है। इसके एवज में एक लाख 10 हजार रुपये देना होगा। इनाम के लालच में आकर उसने पैसा ऑनलाइन जमा कर दिया। उसी के आधार पर झरिया थाने की पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई। एएसआई ने कहा कि झरिया समेत देवघर व भिलाई से भी तीन आरोपितों की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है।  

वहीं, झरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस शिव मंदिर रोड निवासी रवि रंजन सिंह की तलाश में आई थी। छापामारी किया, लेकिन रवि रंजन का पता सही नहीं होने से उसका पता नहीं चल पाया है।

इन राज्यों की पुलिस ने दी झरिया थाना में दस्तक :

  • 28 जुलाई को महाराष्ट्र के बदलापुर थाना की तीन सदस्य टीम झरिया थाना पहुंची थी। टीम का नेतृत्व बसंत खावले, सविता पाटिल व मनीष लांगे कर रहे थे। झरिया के हरमुज अंसारी नामक युवक की तलाश में टीम आई थी। झरिया पुलिस की सहायता से उसके ठिकाने पर छापामारी की गई, लेकिन आरोपित का पता नहीं चला।
  • 18 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की पुलिस एक लाख 37 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में झरिया आई थी। सीआरडी लोकेशन के जरिए झरिया पहुंची पुलिस अधिकारी सतीश कुमार की छह सदस्य टीम ने केंदुआ से साइबर अपराध के मास्टर माइंड संतोष कुमार को पकड़कर अपने साथ ले गई।
  • 25 नवंबर को दिल्ली के बदरपुर अपराध शाखा की पुलिस झरिया थाना पहुंची। झरिया के रहने वाले राकेश व उनकी पत्नी निक्की देवी की तलाश में यहां छापामारी की। हालांकि, दोनों को पुलिस के आने की सूचना पहले ही मिल गई, जिससे वे फरार हो गए। दोनों पर करोड़ों के ठगी का आरोप था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.