Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : निरसा में गहराया प्रचार का रंग, 'लाल' पर चढ़ने को 'हरा' और 'केसरिया' में जोर आजमाइश

अशोक मंडल ने कहा कि पानी भी ठहर जाता है तो सड़ जाता है। उसमें गंदगी आ जाती है। निरसा में लगातार लाल झंडे की जीत के कारण ठहराव गया है। विकास के लिए बदलाव जरूरी है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:53 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : निरसा में गहराया प्रचार का रंग, 'लाल' पर चढ़ने को 'हरा' और 'केसरिया' में जोर आजमाइश
Jharkhand Assembly Election 2019 : निरसा में गहराया प्रचार का रंग, 'लाल' पर चढ़ने को 'हरा' और 'केसरिया' में जोर आजमाइश

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसंबर को मतदान होना है। वर्तमान विधायक एमसीसी के अरुप चटर्जी, भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता और झामुमो के अशोक मंडल समेत सभी प्रत्याशी जोर लगा रहे हैं। निरसा में आज तक भाजपा और झामुमो की जीत नहीं हुई है। अशोक मंडल झामुमो और अपर्णा सेनगुप्ता भाजपा का झंडा पहली बार फहराने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। वैसे, सेनगुप्ता 2005 के विधानसभा चुनाव में फारवर्ड ब्लॉल प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत चुकी हैं। दूसरी तरफ एमसीसी के अरुप चटर्जी चाैथी जीत के लिए प्रयासरत हैं।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी अर्पणा सेनगुप्ता ने गुरुवार को कलियासोल प्रखंड में कई चुनावी संभााएं की। साथ ही कलियासोल, कैराबांक, काटाजानी, पिंड्राहाट, आंबोना, जोल्हाडीह, सालुकचापड़ा, आंखद्वारा, कांजीडीह, आसनलिया गावों में लोगों से मिली। दहीबाड़ी कोलियरी में कर्मियों से मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपके लिए हर संभव विकास किया है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। सरकार की योजनाओं को लाभ जरूरतमंदों को मिलता रहेगा। विकास को ही पार्टी सर्वोपरि मानती है।

झामूमो प्रत्याशी अशोक मंडल गुरुवार को जामकुदर, आंबोना,  झुनाईपहाड़ी, शीतलपुर, सालुकचापड़ा, आंखद्वारा, तेतुलिया, बड़मुड़ी कोईरी, सूर्यडीह आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव का बेटा ही दुख दर्द को समझ सका है। पूंजीपति तो चुनाव के बाद गायब हो जाते हैैं। भाजपा घोषणाओं की सरकार बन गई है। उन्होंने विधायक अरुप चटर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह चुनाव जीतकर राज्यसभा चुनाव में निरसा के मान-सम्मान को बेचने का काम करते हैं। मंडल ने जनता से कहा-वह विधायक से पूछे कि आज तक केएमसीईएल क्यों नहीं खुला? निरसा और जामताड़ा के बीच बारबेंदिया घाट पर अधूरे पड़े पुल का निर्माण क्यों नहीं हुआ? निरसा विधानसभा क्षेत्र में तमाम सड़कों की हालत खस्ता क्यों है? उन्होंने कहा कि पानी भी ठहर जाता है तो सड़ जाता है। उसमें गंदगी आ जाती है। निरसा में लगातार लाल झंडे की जीत के कारण ठहराव आ गया है। निरसा के विकास के लिए बदलाव जरूरी है। मतदाताओं से झामुमो को वोट देने की अपील की।

मासस प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने गुरुवार को खुदिया कोलियरी, एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुंडा धौड़ा में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में निरसा में काफी विकास हुआ। निरसा उत्तर व दक्षिण जलापूॢत योजना मिली। कुमारधुबी में रेल ओवरब्रिज बन रहा है। इससे जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। विकास का सिलसिला जारी रहेगा। निरसा का चौतरफा विकास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.