धनबाद के गुंजन बने बेस्ट यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ दी इयर
गुंजन धनबाद के हीरापुर के रहने वाले हैं। चार साल पहले उन्होंने दिल्ली में वेब क्लिक इंडिया कंपनी की शुरुआत की थी।
By mritunjayEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 01:40 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद के युवा उद्यमी गुंजन सिंह को बेस्ट यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ दी इयर-2018 अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने उन्हें ग्लोबल बिजनेस अवार्ड प्रदान किया।
गुंजन धनबाद के हीरापुर के रहने वाले हैं। चार साल पहले उन्होंने दिल्ली में वेब क्लिक इंडिया कंपनी की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और टैलेंट की बदौलत आज वह राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुके हैं। हीरापुर निवासी स्व. जय प्रकाश सिंह व उषा देवी के पुत्र को इससे पहले जयपुर में आयोजित समारोह में मिलेनियम ब्रिलियंस अवार्ड भी मिल चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें