जिस ग्रामीण के घर सांसद ने किया भोजन, उसे ना गैस चूल्हा मिला और ना ही आवास
सासद रवींद्र कुमार पाण्डेय ने दक्षिणी टुंडी की कटनिया पंचायत के मंझलीटाड के धनेश्वर रजवार के घर लकड़ी के चूल्हे पर बने खाने का स्वाद लिया।
जागरण संवाददाता, टुंडी: ग्राम स्वराज अभियान के तहत सासद रवींद्र कुमार पाण्डेय ने दक्षिणी टुंडी की कटनिया पंचायत के मंझलीटाड के धनेश्वर रजवार के घर लकड़ी के चूल्हे पर बने खाने का स्वाद लिया। सासद का खाना लकड़ी के चूल्हे पर पका। सासद के साथ जिप सदस्य राय मुनि देवी, मुखिया बबल दास के अलावा कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भोजन किया।
भोजन में भात, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद, पनीर आदि परोसा गया था। इधर कार्यकर्ताओं के लिए बगल में पंडाल लगा कर खिचड़ी पकाई गई थी। धनेश्वर की पत्नी का कहना है कि सरकार की तरफ से गैस की सुविधा नहीं मिली है। रहने को घर भी नहीं है। प्रधानमंत्री आवास के डाटा में नाम नहीं रहने की वजह से आवास की सुविधा नहीं मिली है। धनेश्वर ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात की सासद सहित प्रशासन पदाधिकारियों ने हमारे यहां भोजन किया। हमारे दर्द को भी सुना एवं निदान का भरोसा दिया। अब लगता है की मेरे दिन बहुरेंगे।
सासद ने कहा कि क्षेत्र का दौरा कर ऐसे लोगों के सुख-दुख में शामिल होते ही हैं, लेकिन ऐसा सामुदायिक भोजन का आनंद ही कुछ और है। कार्यकर्ताओं ने भी भोजन किया। प्रमुख कमला मुर्मू, जिप सदस्य गुरुचरण बास्की, बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, सपन ओझा, सुशील कुमार सागर ओझा, विनोद ओझा, नित्यानंद तिवारी, राजेश मंडल, शिवलाल मुर्मू रंजीत माहथा, जगदीश रक्षित, गणेश रजवार, रायमुनि देवी, गोपाल पाण्डेय, बबली दास आदि थे।