गए थे शादी समारोह में, चोरों ने उड़ा लिए लाखों की संपत्ति
फोटो 03 एमटीएन 02 भालजोरिया के अमर कुंभकार के घर में दिया गया वारदात को अंजाम सोने के जेवरात कपड़े व राशन तक चुराकर ले गए चोर संस
निरसा : निरसा थाना अंतर्गत भालजोरिया कुम्हार टोली निवासी अमर कुंभकार के घर चोर लाखों रुपए के सामान चुरा ले गए। शुक्रवार को अमर कुंभकार जब सब परिवार घर पहुंचे तब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई। इस संबंध में उसने निरसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अमर ने बताया कि जनता कर्फ्यू के पूर्व उनके ससुराल लटानी में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए सपरिवार ससुराल गए थे। शादी के बाद वह घर लौटते। इसके पूर्व ही कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन हो गई। इस कारण घर नहीं लौट पाए। शुक्रवार की सुबह बाइक से घर पहुंचा तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का सिटकिनी टूटा है। घर के अंदर दोनों अलमारी टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। तलाशी लेने पर पता चला कि अलमारी में रखा सोने का चेन, सोने की अंगूठी, सोने की कनबाली, 100 ग्राम चांदी के जेवरात और नगद 2000 रुपया गायब है। चोर घर में रखे आटा, चावल, दाल, गेहूं, कुछ कपड़ा, एक किलो पाउडर दूध भी उठाकर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।