विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gangs of Wasseypur के प्रिंस खान की अवैध कमाई थाने में ले रही आखिरी सांस, पुलिस कर रही सरेंडर करने का इंतजार

By Deepak Kumar PandeyEdited By:
Published: Mon, 04 Jul 2022 02:21 PM (IST)

गैंग्‍स ऑफ वासेपुर का प्रिंस खान भले अबतक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है लेकिन अब उसकी बयानबाजी बंद है। हरकतें भी थम चुकी हैं। दरअसल पुलिस ने पहले उसके गुर्गों को दबोचने के बाद उसके घर की कुर्की कर सारा सामान जब्‍त कर लिया था।

पुलिस दावा करती है कि प्रिंस खान ने जितनी संपत्ति बनाई है, वह सब अवैध कमाई का हिस्सा है।
पुलिस दावा करती है कि प्रिंस खान ने जितनी संपत्ति बनाई है, वह सब अवैध कमाई का हिस्सा है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: गैंग्‍स ऑफ वासेपुर का प्रिंस खान भले अबतक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है, लेकिन अब उसकी बयानबाजी बंद है। हरकतें भी थम चुकी हैं। दरअसल पुलिस ने पहले उसके गुर्गों को दबोचने के बाद उसके घर की कुर्की कर सारा सामान जब्‍त कर लिया था। दरवाजे, घर में लगी बेसिन तक उखाड़ ली थी। अब यह सारी संपत्ति इन दिनों भूली ओपी के बाहर आखिरी सांस ले रही है।

थाने के बाहर पड़े सामान में बारिश के कारण जंग लगना शुरू हो गया है। वहीं कुछ गलकर खराब होने लगे तो कुछ सड़ने की कगार पर हैं। पुलिस भी मानती है कि बरसात के इस मौसम में अगर यह सारे सामान इसी तरह पड़े रहे तो फिर वह किसी काम लायक नहीं होंगे।

इधर, पुलिस की कुर्की के बाद प्रिंस के घर में दोबारा सारे सामान पहुंच चुके हैं, लेकिन उसकी खामोशी की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि पुलिस ने धमका रखा है कि अगर दोबारा प्रिंस खान कोई हरकत करता है तो दोबारा उसके घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि प्रिंस खान जब तक सरेंडर नहीं करता है, तब तक उसकी संपत्ति का मुक्त होना भी मुश्किल है। पुलिस दावा करती है कि प्रिंस खान ने जितनी संपत्ति बनाई है, वह सब अवैध कमाई का हिस्सा है।

धमकी भरे वीडियो भेज बाजार बना रखा था प्रिंस खान ने

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में रंगदारी व धमकी भरे वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने इंटरनेट मीडिया में अपने कई फाॅलोअर बना रखे थे। वहीं इसकी चर्चा इस कदर फैली कि प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का खेल भी शुरू हो गया था। बीते दिनों रांची में सीएम की सुरक्षा में तैनात तीन डीएसपी को कॉल कर किसी सरफिरे ने प्रिंस खान के नाम पर धमकी दी थी। इसलिए भी पुलिस प्रिंस खान, गोपी खान, गोडविन तथा बंटी के सभी सहयोगियों को ढूंढ़ रही है।

इधर, सप्ताह भर पहले ही प्रिंस खान के एक करीबी आमिर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। उस पर आरोप है कि बीते वर्ष उसने प्रिंस खान के कहने पर ही वासेपुर, आरामोड़ के फल विक्रेता वसीम खान से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थे। यहां तक कि अपने मोबाइल फोन से ही प्रिंस खान से उसकी बात भी कराई थी। इसके बाद फल दुकानदार को पकड़कर वह प्रिंस खान के पास ले गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।