Move to Jagran APP

Jharkhand के संताल में आदिवासी लड़कियों के साथ नहीं थम रहीं कुकर्म की घटनाएं, साहिबगंज में फिर सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि माता-पिता को जानकारी देकर वह दो मित्रों के साथ रात आठ बजे बास्कोडीह जा रही थी। मंडरो के हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग लेटे हुए थे। हम लोगों को देख उठ गए।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:04 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:04 AM (IST)
साहिबगंज के मिर्जाचाैकी के पास आदिवासी लड़की के साथ 6 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया (प्रतीकात्मक फोटो)।

साहिबगंज, जेएनएन। झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक सप्ताह पहले साहिबगंज में ही नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। इसके बाद दुमका में आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया। दोनों घटनाओं का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि साहिबगंज में फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना घट गई। इस मामले में पुलिस 6 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

loksabha election banner

साहिबगंज में मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की एक पंचायत की आदिवासी किशोरी के साथ बुधवार की रात छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह बेहोश हो गई तो युवक भाग गए। होश आने के बाद वह किसी तरह घर आई और परिवार के लोगों को सारी बात बताई। गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोïट्टा, एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर, इंस्पेक्टर रामसागर तिवारी, थाना प्रभारी राकेश कुमार, प्रशिक्षु एसआइ सोनी खालको उसके घर गए। पीडि़ता के स्वजन प्राथमिकी दर्ज कराने को तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। सदर अस्पताल में किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई गई। पुलिस ने शक के आधार पर 6 युवकों को हिरासत में लिया है। 

किशोरी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि माता-पिता को जानकारी देकर वह दो मित्रों के साथ रात आठ बजे बास्कोडीह जा रही थी। मंडरो के हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग लेटे हुए थे। हम लोगों को देख उठ गए। कुछ दूर आगे बढऩे पर देखा कि एक लड़का लाल रंग की बाइक और दूसरा लड़का स्कूटी लेकर खड़ा है। हम लोग कुछ और आगे बढ़े। तब तक पीछे से दो वाहनों से छह युवक आए। उन्होंने पुरुष मित्रों की पिटाई की। दोनों जान बचा कर भाग गए। इसके बाद छह युवक उसे घसीटते हुए भुतहा छिलका नाला के पास ले गए। वहां सबने दुष्कर्म किया। आरोपितों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। कहा- उन्हें फिर देखने पर पहचान लेगी। 
 
बुधवार की रात छह युवकों ने आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
-राकेश कुमार, थाना प्रभारी, मिर्जाचौकी 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.