Move to Jagran APP

दोहरी नीति से मजदूर हलकान; चेन्नई से मुफ्त कराया सफर, तो केरल से लौटे मजदूरों से वसूले 12 लाख 68 हजार किराया Dhanbad News

शुक्रवार की सुबह चेन्नई से धनबाद आई ट्रेन में सभी मजदूरों ने मुफ्त में सफर किया लेकिन दोपहर में केरल से आई ट्रेन में प्रत्येक मजदूर से 860 रुपये किराया वसूला गया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 03:58 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 04:05 PM (IST)
दोहरी नीति से मजदूर हलकान; चेन्नई से मुफ्त कराया सफर, तो केरल से लौटे मजदूरों से वसूले 12 लाख 68 हजार किराया Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। रेलवे की दो नीतियों ने मजदूरों को परेशान कर दिया है। कभी उनकी जेब से किराया वसूल लिया जाता है तो कभी उन्हें मुफ्त सफर का भी मौका मिल जाता है। शुक्रवार की सुबह चेन्नई से धनबाद आई ट्रेन में सभी मजदूरों ने मुफ्त में सफर किया, लेकिन दोपहर में केरल के कोझिकोड से आई ट्रेन में प्रत्येक मजदूर से 860 रुपये किराया वसूला गया। केरल से लौटे 1474 मजदूरों से करीब 12 लाख 67 हजार 640 रुपये किराया वसूला गया।

loksabha election banner

नाश्ते में उपमा, दोपहर और रात में मिली बिरयानी :  केरल से मजदूरों ने बताया कि सुबह में नाश्ते के तौर पर उन्हें साउथ इंडियन डिश उपमा परोसा गया। दोपहर और रात में भोजन के तौर पर उन्हें वेज बिरयानी खिलाया गया। इन्होंने बताया कि इनसे पर व्यक्ति 860 रुपये किराया भी वसूला गया। बता दें कि शुक्रवार की सुबह चेन्नई से धनबाद लौटे मजदूरों से किया नहीं लिया गया था। इसमें धनबाद के 64 सहित झारखंड के अन्य जिलों के 1340 प्रवासी मजदूर सवार थे।

पहले गोल्फ ग्राउंड पर जाएंगे फिर गृह जिले : धनबाद स्टेशन पहुंचे मजदूरों को बसों से गोल्फ ग्राउंड लाया गया। यहां सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। हालांकि, शुक्रवार को एक दिन में दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आने से यात्रियों की संख्या 2800 से ज्यादा है। सरकार के निर्देशानुसार, बाहर से आए सभी मजदूरों का स्वाब जांच करना है। ऐसे में जांच पूरी होने में रात होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.