Move to Jagran APP

RSS Jharkhand: पूर्व प्रांत प्रचारक रामचंद्र सहस्रभोजनी का निधन, धनबाद के गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाने में निभाई थी महती भूमिका

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक रामचंद्र सहस्त्रभोजनी का निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने नागपुर में बुधवार सुबह 700 बजे अंतिम सांसे ली। सहस्त्रभोजनी के प्रांत प्रचारक रहते कई बार धनबाद दौरा हुआ था।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 07:38 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक रामचंद्र सहस्त्रभोजनी। (फोइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक रामचंद्र सहस्त्रभोजनी का निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने नागपुर में बुधवार सुबह 7:00 बजे अंतिम सांसे ली। सहस्त्रभोजनी दक्षिण बिहार (अब झारखण्ड) के सह प्रांत प्रचारक 1994 से 1996 तक रहे। वे 1996 से 1999 तक प्रात प्रचारक थे। 1999 में वे अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख हुए। तब जमशेदपुर उनका केन्द्र था। पश्चात त्रिपुरा एक विशेष योजना से गए थे।झारखंड में संघ कार्य को गाव-गांव तक ले जाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

loksabha election banner

सहस्त्रभोजनी के प्रांत प्रचारक रहते हुए कई बार धनबाद दौरा हुआ था। उन्होंने सुनील कुमार, प्रेम बहादुर थापा जैसे कई पूर्णकालिक कार्यकर्ता (प्रचारक) संघ कार्य के लिए तैयार किए। संघ के स्वयंसेवक एवं सीएमपीएफ के सेवानिवृत्त कर्मचारी कपिल देव पांडे के मुताबिक वे काफी विनम्र एवं मृदुभाषी थे। कार्यकर्ताओं की बात पूरी तरह सुनते थे और उसके बाद ही कुछ बोलते थे। हमेशा गहन चिंतन करते थे तभी उस विषय पर बोलते थे। झारखंड निर्माण से पूर्व जब संगठन संघर्ष की स्थिति में था तो उन्होंने यहां गांव-गांव तक संगठन ले जाने में महती भूमिका निभाई। उनका चला जाना बहुत ही दुखद खबर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.