विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए पूर्व मंत्री ओपी लाल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 23 Nov 2020 07:51 PM (IST)

कतरास एकीकृत बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री व तीन बार बाघमारा के विधायक रह चुके कांग

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए पूर्व मंत्री ओपी लाल
राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए पूर्व मंत्री ओपी लाल

कतरास : एकीकृत बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री व तीन बार बाघमारा के विधायक रह चुके कांग्रेस के नेता ओम प्रकाश लाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार की शाम राजकीय सम्मान के साथ लिलोरी मंदिर के समीप कतरी नदी तट पर किया गया। इसके पूर्व निकाली गई शव यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो समेत कई लोगों ने अर्थी को कंधा दिया। कतरास प्रियदर्शनी पथ से करीब चार किलोमीटर पैदल दूरी तय कर लोग कतरी नदी पहुंचे। यात्रा के दौरान लाला भैया अमर रहे, ओपी लाल अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक लाला भैया का नाम रहेगा आदि नारे लगते रहे। घर से यात्रा निकलने के बाद थाना चौक समेत पांच जगहों पर अर्थी रख वैदिक क्रियाएं पूरी की गई। इसके बाद फूल से सुसज्जित वाहन पर शव को रख कतरी नदी ले जाया गया। शहर में कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। वाहन पर उनके बेटे अनिल लाल व अशोक लाल आदि थे। आगे सायरन बजाती पुलिस की वाहन चल रही थी। पीछे सैकड़ों लोग पैदल चल रहे थे।

पंचगढ़ी से लेकर कतरास बाजार तक सड़क के दोनों ओर जगह जगह पर लोग शव यात्रा को नमन कर रहे थे। नर्मदेश्वर मंदिर के समीप पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने शव का दर्शन कर पुष्प अर्पित किया। बड़े बेटे सुनील कुमार लाल ने मुखाग्नि दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी, महासचिव देवी शरण सिन्हा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह, विजय कुमार झा सहित कई लोग अंतिम संस्कार के अवसर पर मौजूद थे।

=====

जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

कतरी नदी तट पर शव पहुंचने से पहले प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, डीएसपी निशा मुर्मू, कतरास थानेदार रासबिहारी लाल समेत कई पुलिस अधिकारी व असलहे से लैस जवान मौजूद थे। वहां शव रखे जाने के बाद राष्ट्रीय झंडा से ढका गया। इसके बाद मंत्री बादल पत्रलेख ने पुष्प अर्पित किया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम ने पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सरकार की ओर से जवानों ने 16 फायरिग कर सलामी दी। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ शव को नदी के तट पर ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ।

----------------

लाला भैया को श्रद्धांजलि देने वालों को लगा रहा तांता

रविवार की रात करीब दो बजे शव घर पर शव लाया गया। इसके बाद से दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह से अपराहन दो बजे तक आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। ना सिर्फ बाघमारा विधान सभा क्षेत्र के बल्कि धनबाद व बोकारो जिले के विभिन्न भागों से लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। दलगत भावना से उपर उठ श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष व विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, विधायक ढुलू महतो, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, वरीय अधिवक्ता समर श्रीवास्तव, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, डॉ. शिवानी झा, बबलू पांडेय, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, केबी सिंह, एके झा, जीएम जितेंद्र मल्लिक, जीएम एके सिंह, रामप्रीत यादव, महेंद्र प्रसाद सिंह, शकील अहमद, रवि चौबे, असलम मंसूरी, राजकुमार महतो, एसएस जामा, संतोष महतो, भोला राम, रामबचन पासवान, एटक के विनोद मिश्रा, मिश्री लाल, अशोक साव, मुख्य कार्मिक प्रबंधक मनीष मिश्र, प्रिस शर्मा, अमितेश सहाय, जावेद रजा, गिरजा शंकर पांडेय, रामाशंकर तिवारी, चंद्रदीप यादव, मदन महतो, श्यामल सरकार, झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, रतिलाल टुडू, पार्षद छोटू सिंह, चैंबर के अध्यक्ष विजय तुलस्यान, रणधीर ठाकुर, मनोज गुप्ता, कमला देवी, मासूम खान, मिश्री लाल, धनेश्वर ठाकुर, सुरेंद्र यादव, विजय सिंह, विनय सिंह, बबलू मिश्र, बीएमएस के जिलाघ्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव बिदेश्वरी प्रसाद, डॉ. वीएन चौधरी, डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. स्वतंत्र कुमार, अवधेश गुप्ता, किशोरी गुप्ता, मासस के हलधर महतो, राजेंद्र रजा, रेड क्रास सोसाइटी के दिलीप सिन्हा, सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।