Move to Jagran APP

निरसा में झामुमो ने लगाया जोर, पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन को दिख रही बदलाव की हवा Dhanbad News

पानी स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी सवालों में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे राज्य की जनता निराश है। जनता बदलाव चाहती है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 02:05 PM (IST)
निरसा में झामुमो ने लगाया जोर, पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन को दिख रही बदलाव की हवा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावार नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी को सूबे में बदलाव की हवा दिख रही है। उन्होंने दावा किया है कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार जनता की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी है। विधानसभा चुनाव के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी।

loksabha election banner

निरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित झामुमो के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी गुरुवार को मैथन पहुंचे। मैथन के काली पहाड़ी में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्टीफन मरांडी का स्वागत किया। इस माैके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मरांडी ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार ने पांच साल में सिर्फ घोषणा ही की है। पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी सवालों में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे राज्य की जनता निराश है। जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के सवाल पर कहा कि बातचीत चल रही है। चुनाव से पहले महागठबंधन का स्वरूप सामने आ जाएगा। झामुमो झारखंड की जनता को विकल्प देने के लिए तैयार है।

झामुमों के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल, लखी सोरेन, रामनाथ सोरेन, बोदीलाल हासदा, शिबलाल सोरेन, उपेंद्र नाथ पाठक, मोहम्मद आलम, अशरफ, नौशाद, कासिम, कलीम, नंटू गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.