Move to Jagran APP

Jharkhand Congress Politics: राहुल के फॉलो करने से दीपिका गदगद, बोलीं-मेरा हौसला बढ़ा दिया; पूर्णिमा ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को संगठन में अहम जिम्मदारी दी है। दीपिका को काग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के लिए कांग्रेस की सह प्रभारी बनाई गई हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 06:28 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 06:09 AM (IST)
Jharkhand Congress Politics: राहुल के फॉलो करने से दीपिका गदगद, बोलीं-मेरा हौसला बढ़ा दिया; पूर्णिमा ने कह दी बड़ी बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायक दीपिका पांडे सिंह (फाइल फोटो)।

गोड्डा, जेएनएन। इंटरनेट मीडिया में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड की दीपिका पांडेय सिंह को फॉलो कर रहे हैं। इससे दीपिका गदगद हैं। उनका हाैसला बढ़ गया है। राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। राहुल द्वारा फॉलो करने के बाद झारखंड कांग्रेस की राजनीति में दीपिका का कद बढ़ गया है। उनके विरोध जल रहे हैं तो समर्थक बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस की राजनीतिक में दीपिका के बढ़े कद पर झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने तो ट्वीट कर बड़ी बात कह दी है। कहा है-यह झारखंड की लड़कियों और महिलाओं के लिए गर्व की बात है।

loksabha election banner

कांग्रेस सचिव बनाए जाने के साथ उत्तराखंड में मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को संगठन में अहम जिम्मदारी दी है। दीपिका को काग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के लिए कांग्रेस की सह प्रभारी बनाई गई हैं। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव है। पांडेय को अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंटरनेट मीडिया में दीपिका को फॉलो किया। इसकी जानकारी ट्वीट कर दीपिका पांडेय सिंह ने दी है। लिखा है-हमारे नेता श्री @rahulGandhi जी ने मुझे फॉलो देकर मेरा हाैंसला कई दुना बढ़ा दिया है।

कांग्रेस कार्यालय में दीपिका का स्वागत

महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दीपिका पांडेय संगठन के प्रति बहुत ही कर्मनिष्ट और जवाब देह हैं । इनके विधायक होते हुए महागामा क्षेत्र में जिस तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था इस महामारी में संभाला गया है काफी सराहनीय है। इन्हें गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी तहे दिल से धन्यवाद देती है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का गर्व से सीना चौड़ा हो गया। यह पहली बार देखा गया है कि गोड्डा जिला की पहली विधायक हैं जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व का मौका मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.