Move to Jagran APP

Jharkhand: वर्चुअल रैली में बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, उपचुनाव में ट्विटर सरकार को कठोर संदेश देगी जनता

बाबूलाल मरांडी ने कहा दुमका विधानसभा उपचुनाव में जनता निश्चित रूप से झूठ बोलने वाली ट्विटर सरकार को कठोर संदेश देगी। यह चुनाव राज्य के राजनीति की दिशा तय करेगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 07:51 AM (IST)
Jharkhand: वर्चुअल रैली में बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, उपचुनाव में ट्विटर सरकार को कठोर संदेश देगी जनता

दुमका, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को दुमका के भाजयुमो कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कोरोना संकट के इस विपदा में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। झूठे वादों के पुलिंदे पर बनी इस सरकार के पास कोई सोच नहीं है। राज्य के विकास का कोई रोड मैप और विजन इस सरकार के पास नहीं है।

loksabha election banner

बाबूलाल मरांडी ने कहा आने वाला दुमका विधानसभा उपचुनाव में यहां की जनता निश्चित रूप से इस झूठ बोलने वाली ट्विटर सरकार को कठोर संदेश देगी। यह चुनाव झारखंड के राजनीति की दशा एवं दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिनरात लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं। युवा मोर्चा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से श्रमिकों व गरीबों की मदद करने की अपिल की।

सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटरों की स्थिति बेहद खराब है। वहां रह रहे लोगों को भोजन और रहने की व्यवस्था ठीक नहीं है। वहां पीने का पानी भी ठीक से नहीं मिल रहा है। इसलिए लोग वहां से घर चले जा रहे है। सुविधा देने के बजाय सरकार अधिकतर लोगों को होम क्वारंटाइन करा रही है। इससे कोरोना संदिग्ध के परिजनों को भी खतरा है।

विधायक दल के नेता ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सभी स्वदेशी सामानों का उपयोग करें। रैली को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति भावना से ओतप्रोत हैं। देश सेवा समाज सेवा हमारा धर्म है।

पूर्व मंत्री डॉ. लुइस मरांडी ने भी दुमका पार्टी कार्यालय से संबोधित किया। रैली की अध्यक्षता भाजयुमो दुमका जिला अध्यक्ष अमित रक्षित ने किया। रैली में स्वागत भाषण भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य माíटन किस्कू ने दिया। अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक ¨सह, राकेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, राज श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मनीष दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी निशिकान्त चौहान एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.