FM Radio: झारखंड के 3 समेत देश के 100 शहरों में खुलेगा एफ रेडियो स्टेशन, यहां देखें पूरी सूची
राजमहल सांसद विजय हांसदा ने बताया कि वे 2018 से इसके लिए प्रयासरत थे। दो साल पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिख बरहड़वा में एफएम रेडियो स्टेशन बनाने का आग्रह किया था। यहां के लोग आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से वंचित रह जाते थे।
साहिबगंज, जेएनएन। बरहड़वा में शीघ्र ही एफएम रेडियो स्टेशन खुलेगा। प्रसार भारती ने देश में सौ नए एफएम रेडियो स्टेशन खोलने की स्वीकृति दी है। इनमें बरहड़वा सहित गोड्डा व लोहरदगा शामिल हैं। बरहड़वा का रेडियो स्टेशन सौ वाट का होगा। इसे बरहड़वा में पूर्व से संचालित दूरदर्शन केंद्र में स्थापित किया जाएगा। एफएम रेडियो स्टेशन बनने से आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बढ़ेगा। आदिवासी बहुल इलाकों में जहां मनोरंजन के साधन कम हैं, वहां के लोगों को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत, ज्ञानवर्धक जानकारी सहित विविध कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा।
राजमहल सांसद विजय हांसदा ने बताया कि वे 2018 से इसके लिए प्रयासरत थे। दो साल पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिख बरहड़वा में एफएम रेडियो स्टेशन बनाने का आग्रह किया था। यहां के लोग आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से वंचित रह जाते थे। सांसद ने बताया कि प्रसार भारती ने 12वीं योजना के तहत इसकी स्वीकृति दी है।