FCI Sindri में गरजा बुलडोजर, विरोध के बाद आवास ध्वस्तीकरण पर लगी रोक
Bulldozer Action in Sindri: सिंदरी के केडी स्थित एफसीआई आवासों पर सेल की सहयोगी कंपनी केटीएमपीएल द्वारा डोजर चलाया गया। ...और पढ़ें

सिंदरी में मकान ध्वस्त करता बुलडोजर।
HighLights
केटीएमपीएल ने एफसीआई केडी आवासों पर डोजर चलाया।
कन्वेयर बेल्ट निर्माण के लिए यह कार्रवाई की गई।
स्थानीय विरोध के बाद डोजर कार्य रोक दिया गया।
संस, जागरण, सिंदरी(धनबाद)। SAIL की सहयोगी कंपनी मेसर्स केटीएमपीएल ने बुधवार को FCI Sindri के केडी स्थित आवासों पर डोजर चलवाया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पार्षद नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और डोजर चलवा रहे कार्य को रुकवाया। उन्होंने बताया कि केटीएमपीएल के अधिकारियों से बातचीत हुई है। कंपनी टासरा प्रोजेक्ट से कोयला कन्वेयर बेल्ट के जरिए नवनिर्मित कोल वाशरी तक पहुंचाने के लिए कुछ आवासों को हटाने की योजना पर काम कर रही है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि आवासों को तोड़ा जाता है तो वहां रह रहे लोगों को मुआवजा और पहले पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी। विवाद बढ़ने के बाद फिलहाल डोजर का काम रोक दिया गया।
एफसीआई के प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि सेल ने केडी के खाली पड़े आवासों को अपने अधीन लेकर कन्वेयर बेल्ट निर्माण का कार्य शुरू किया है।
