Dhanbad Weather: अचानक तेज हवा के साथ बारिश से बदला माैसम का मिजाज, चरमराई बिजली व्यवस्था
धनबाद शहर समेत जिले के कई इकालों में बुधवार की रात बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गुरुवार सुबह माैसम साफ हो गया। तेज धूप भी निकला। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद माैसम में बदलाव आया।
धनबाद, जेएनएन। कोयलांचल में बेमाैमस की बारिश से माैसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा के साथ बारिश ने चढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। हालांकि बारिश से फसलों को नुकसान भी हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में किसान चिंतित हो उठे हैं। दूसरी तरफ तेज हवा चलने के साथ ही धनबाद शहर की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। दोपहर बारह बजे बिजली गई तो रात सात बजे आई। हालांकि बिजली आने के बाद भी आना-जाना लगा हुआ है। पूरे जिले की बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है।
धनबाद शहर समेत जिले के कई इकालों में बुधवार की रात बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गुरुवार सुबह माैसम साफ हो गया। तेज धूप भी निकला। लेकिन, दोपहर 12 बजे के बाद माैसम में बदलाव आया। अचानक काले बादल घिर आए। पहले हवा चलनी शुरू हुई। हवा की गति काफी तेज थी। इसके बाद बारिश शुरू हुई। धनबाद शहर में हल्की बारिश हुई तो झरिया में झमाझम। इससे मौसम में बढ़ रहा गर्मी का एहसास काफी हद तक कम हो गया। बारिश का यह सिलसिला कई इलाकों में घंटा-आधा घंटा चला। मौसम में हो रहा बदलाव बीमारियों को न्योता देता नजर आ रहा है। मौसम में अचानक हो रहा बदलाव बुखार, नजला, जुकाम, वायरल जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है।
गुरूवार दोपहर आई आंधी वर्षा के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो गई, जिसके चलते रात सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में पूरे दिन बिजली की समस्या बनी रही। धनबाद में पांच घंटे तो निरसा, झरिया, बाघमारा, भूली, गोविंदपुर क्षेत्रों में 6 से 7 घंटे बिजली कटी रही। आंधी से कई क्षेत्रों में तार टूटने की खबर है। जेपी नगर, लुबी सर्कुलर रोड, कोयला नगर, कार्मिक नगर में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली कटी रही। पेड़ हटाकर तार को ठीक कर लाइन को चालू किया गया। देर शाम बिजली व्यवस्था ठीक हो पाई।