Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिला अपह्रत लड़की का परिवार, सकुशल वापसी के लिए लगाई गुहार Dhanbad News

प्रदेश अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं फोन लगाकर इसकी जानकारी ली और जल्द ही लड़की की सकुशल वापसी की वापसी की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने लड़की के परिवार से कहा कि भाजपा का पूरा परिवार साथ है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:27 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:10 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिला अपह्रत लड़की का परिवार, सकुशल वापसी के लिए लगाई गुहार Dhanbad News
धनबाद में भाजपा नेता की लड़की के अपहरण की जानकारी प्राप्त करते प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश।

धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेता की बेटी के अपहरण का मामला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तक पहुंच गया है। लड़की के परिवार के लोगों ने मंगलवार को रांची जाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। लड़की की बरामदगी करवाने के लिए फरियाई लगाई। इस मामले को प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से फोन पर बात की। लड़की की सकुशल वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। 

loksabha election banner

8 दिन पूर्व भाजपा नेता की बेटी का अपहरण हुआ। आरोप अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पर है। इस मामले में भाजपा के स्थानीय विधायक राज सिन्हा का अपेक्षित सहोयग नहीं मिलने से आहत लड़की का परिवार प्रदेश अध्यक्ष से मिला। परिवार के साथ भाजपा नेता अमरेश सिंह, नीरज, अरविंद तिवारी, राहुल अवस्थी, सूरज सिंह, रवि मंडल आदि थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पुटकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी के द्वारा अबतक लड़की बरामद नहीं की गई है। थाना प्रभारी के द्वारा किसी प्रकार की सूचना परिवार वालों को नहीं दी जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं फोन लगाकर  इसकी जानकारी ली और जल्द ही लड़की की सकुशल वापसी की वापसी की बात कही।  प्रदेश अध्यक्ष ने लड़की के परिवार से कहा कि भाजपा का पूरा परिवार साथ है और मैं स्वयं इस पूरी घटना का प्रतिदिन प्रशासन से जानकारी प्राप्त करूंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.