Move to Jagran APP

झरिया-धनबाद गोशाला में आपनो राजस्थान फागुन महोत्सव में झूमे लोग

धनसार : सारा दीरा जयपुर आजो जी.. म्हारी घूमर नखराली.. पल्लो लटके मारो पल्लो लटके.. प

By Edited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 02:59 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 11:26 AM (IST)
झरिया-धनबाद गोशाला में आपनो राजस्थान फागुन महोत्सव में झूमे लोग
झरिया-धनबाद गोशाला में आपनो राजस्थान फागुन महोत्सव में झूमे लोग
धनसार : सारा दीरा जयपुर आजो जी.. म्हारी घूमर नखराली.. पल्लो लटके मारो पल्लो लटके.. पनिहारी काली कलायन उमरी.. धरती ढोरा री.. जैसे राजस्थानी लोक गीत व नृत्य पर गौशाला व मारवाड़ी समाज के लोग झूमते रहे। मौका था झरिया-धनबाद गौशाला बस्ताकोला की ओर से शुक्रवार को आयोजित आपनो राजस्थान फागुन महोत्सव का। शेखावती राजस्थान से आई प्रसिद्ध मंडली मोनिका एंड बबलू पार्टी ने राजस्थानी लोक नृत्य फागुनी धमाल की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। मौके पर उपस्थित मारवाड़ी समाज के पुरुष, महिलाओं व बच्चों  ने कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया। मंडली ने सर्वप्रथम गणेश वंदना से  कार्यक्रम की शुरुआत की। राजस्थान से आई आरती व ऐश्वर्या ने काली कलायण ओमटी झूमर व पनीहारी गीत प्रस्तुत किए। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फागुन महोत्सव मनाया। राजस्थान से आई मंडली टीम ने कहा कि मारवाड़ी समाज के पारंपरिक लोक नृत्य व गीत पतन की ओर जा रहा है। इसलिए इसे जीवित रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताकि समाज के लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। 13 सदस्यीय टीम में तीन महिलाएं भी थीं। मौके पर महेंद्र कुमार अग्रवाल, मुरलीधर पोद्दार, द्वारिका प्रसाद गोयनका, शंभूनाथ अग्रवाल, हरिराम गुप्ता, रामप्रसाद कटेसरिया, सत्यनारायण भोजगढि़या, कैलाश पोद्दार, प्रमोद जालुका, अशोक सर्राफ, बृजमोहन अग्रवाल, दिनेश गोयनका, शारदानंद ¨सह, निशांत गोयनका, पुनीत गोयनका,जयप्रकाश कटेसरिया, किशन अग्रवाल आदि थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.