Move to Jagran APP

लॉकडाउन से खर्च नहीं हो पाए ग्रामीण विकास के खाते में पड़ी 23 करोड़ की राशि, अब जगी उम्‍मीद Dhanabd News

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास के पास करीब 23 करोड़ राशि बची हुई है। कोरोना महामारी के दौरान विकास कार्य को गति नहीं मिलने के कारण यह राशि खर्च नहीं हो पायी थी। अब सरकार को इस पर ध्यान गई है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 12:39 PM (IST)
लॉकडाउन से खर्च नहीं हो पाए ग्रामीण विकास के खाते में पड़ी 23 करोड़ की राशि, अब जगी उम्‍मीद Dhanabd News
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास के पास करीब 23 करोड़ राशि बची हुई है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 धनबाद, जेएनएन : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास के पास करीब 23 करोड़ राशि बची हुई है। कोरोना महामारी के दौरान विकास कार्य को गति नहीं मिलने के कारण यह राशि खर्च नहीं हो पायी थी। अब सरकार को इस पर ध्यान गई है। सभी जिले से विकास को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। जनवरी में ही इस कागजी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

loksabha election banner

 नए प्रखंड को और बेहतर ढंग से विकसित करने की दिशा में प्लान तैयार किया गया है। इसी के तहत धनबाद जिले तीन नए प्रखंड कार्यालयों को विकास किया जाएगा। इसके लिए ग्रामिण विकास मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति दे दी है। धनबाद, पूर्वी टुंडी व कलियासोल प्रखंड को चुना गया है।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ईस्टीमेट तैयार कर रही है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विरमणी प्रसाद ने बताया कि धनबाद प्रखंड में चाहरदिवारी, पूर्वी टुंडी व कलियासोल में पेभर भर ब्लॉक, कार व साइकिल स्टैंड का निमार्ण किया जाएगा। बताया कि बजट की कमी नहीं है। जिले में करीब एक करोड़ राशि खर्च होगी। इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारियों ने निर्देश जारी किया है। अभियंताओं की टीम से जल्द ही रिपोर्ट मांगी गई है, उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.