रांची-भागलपुर के बीच दौड़ेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा के कारण ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। इसके मद्देनजर रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय निर्णय लिया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद: रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा के कारण ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। इसके मद्देनजर रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय निर्णय लिया है। इस ट्रेन का परिचालन भालगपुर से रांची के बीच 23 सितंबर से 12 अक्टूबर व रांची से 24 सितंबर से 13 अक्टूबर तक होगा। रांची से मूरी, भोजुडीह, अंडाल, सैंथिया, रामपुरहाट होकर भागलपुर जाएगी। इस ट्रेन में 10 जनरल कोच व दो एसएलआर लगाए जाएंगे।
03406 रांची-भागलपुर
रांची - तड़के 3.50
बोकारो - सुबह 6.05
चंद्रपुरा - सुबह 6.40
महुदा - सुबह 7.15
आसनसोल - सुबह 10.06
भागलपुर - शाम 7.55
---------
03405 भागलपुर-रांची
भागलपुर - तड़के 4.20
आसनसोल - दोपहर 12.15
महुदा - दोपहर 2.45
चंद्रपुरा - दोपहर 3.23
बोकारो - शाम 3.50
रांची - शाम 6.30