Move to Jagran APP

झारखंड की EVM से दिल्ली, असम और छत्तीसगढ़ में होगा लोकसभा चुनाव

असम के लिए धनबाद, छत्तीसगढ़ के लिए गुमला और दिल्ली के लिए रांची के वेयरहाउस में ईवीएम-वीवीपैट का संग्रहण किया जा रहा है। यहां पर अन्य जिलों से अतिरिक्त ईवीएम भेजी जा रही है।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 02:40 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 02:40 PM (IST)
झारखंड की EVM से दिल्ली, असम और छत्तीसगढ़ में होगा लोकसभा चुनाव
झारखंड की EVM से दिल्ली, असम और छत्तीसगढ़ में होगा लोकसभा चुनाव

धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए दिल्ली, छत्तीसगढ़ और असम में झारखंड से ईवीएम और वीपीपैट की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए झारखंड के धनबाद, रांची और गुमला के वेयरहाउस में ईवीएम संग्रहित की जा रही है। निर्धारित संख्या में ईवीएम और वीवीपैट का संग्रहण होते ही तीरों राज्यों को आपूर्ति की जाएगी। 

loksabha election banner

चूंकि, लोकसभा चुनाव- 2019 में प्रयुक्त होने वाली सभी ईवीएम वीवीपैट युक्त होगी। चुनाव आयोग की तरफ से नए वर्जन की ईवीएम-एम 3 और वीवीपैट देश के सभी जिलों में आपूर्ति की गई है। अप्रैल-मई में चुनाव संभावित है। ढाई-तीन महीने रह गए हैं। चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों का दाैरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रही है। आवश्यकतानुसार एक राज्य से दूसरे राज्य में ईवीएम की आपूर्ति का दिशा-निर्देश जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड से दिल्ली, छत्तीसगढ़ और असम में आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। 

धनबाद, रांची और गुमला में हो रहा संग्रहणः असम के लिए धनबाद, छत्तीसगढ़ के लिए गुमला और दिल्ली के लिए रांची के वेयरहाउस में ईवीएम-वीवीपैट का संग्रहण किया जा रहा है। यहां पर राज्य के अन्य जिलों से अतिरिक्त ईवीएम भेजी जा रही है। निर्धारित संख्या में जमा होने के बाद संबंधित राज्यों के चुनाव आयोग से संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ईवीएम शिफ्ट की जाएगी। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर हो रहा संग्रहणः झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पूर्वी सिंहभूम, रांची,  गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, चतरा, देवघर, बोकारो, गढ़वा, धनबाद और लोहरदगा के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ और असम में ईवीएम और वीपीपैट की आपूर्ति के बाबत दिशा-निर्देश जारी किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.