Move to Jagran APP

'सिंह मैंशन' के बाद जनता मजदूर संघ कार्यालय में खुला सामुदायिक किचन, हर दिन हजार लोगों को भोजन Dhanbad News

जरूरतमंदों के लिए सिंह मैंशन में चल रहे सामुदायिक किचन में सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रीजत महतो पहुंचे। महतो का पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने स्वागत किया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 09:45 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 09:45 AM (IST)
'सिंह मैंशन' के बाद जनता मजदूर संघ कार्यालय में खुला सामुदायिक किचन, हर दिन हजार लोगों को भोजन Dhanbad News
'सिंह मैंशन' के बाद जनता मजदूर संघ कार्यालय में खुला सामुदायिक किचन, हर दिन हजार लोगों को भोजन Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। लॉकडाउन के दाैरान जरूरतमंदों और गरीबों के लिए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बुधवार को एक और सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया। कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ और भाजपा कार्यालय में प्रतिदिन हजार लोगों के लिए भोजन का पैकेट तैयार किया जाएगा। मोदी आहार के नाम से भोजन का पैकेट जरूरतमंदों के बीच वितरित किए जाएंगे। पहले ही दिन करीब हजार लोगों ने मोदी आहार लिया। रागिनी ने खुद अपनी हाथों से गरीबों और जरूरमंदों को भौजन के पैकेट दिए। रागिनी द्वारा अपने घर सिंह मैंशन में भी एक सामुदायिक किचन खोलो गया है। यहां प्रतिदिन 500 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। 

loksabha election banner

लॉकडाउन के समय भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ओर से झरिया में हर दिन रात में एक हजार गरीबों को भोजन पैकेट देने की शुरुआत बुधवार को की गई। झरिया के पांच वार्डो में भोजन वितरण के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया। कहा कि इसे गरीबों के जाकर दें। रागिनी ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के लगातार बढऩे की वजह से गरीबों के बीच भोजन की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। इसलिए यह निर्णय लिया गया। शाम छह-सात बजे तक गरीबों के घर जाकर भोजन पैकेट दिए जाएंगे। मौके पर दिलीप भारती, उमेश यादव, राजाराम पासवान, उपेंद्र विश्वकर्मा, अनिल सिंह, स्वरूप भट्टाचार्या, शैलेश सिंह, अखिलेश सिंह, अरविंद बनर्जी, बनर्जी, अमर सिंह, संतोष सिंह, बाबू जैना, इंद्रजीत सिंह, छोटू सिंह सपन मजुमदार आदि थे। 

विधायक इंद्रजीत महतो ने जरूरमंदों को परोसा भोजन 

जरूरतमंदों के लिए सिंह मैंशन में चल रहे सामुदायिक किचन में बुधवार को सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रीजत महतो पहुंचे। महतो का पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने स्वागत किया। महतो ने किचन में तैयार भोजन गरीबों और जरूरतमंदों को परोसा। इस माैके पर जियाडा के पूर्व स्वतंत्र निदेशक सत्येंद्र कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री संजय झा, जीटा महासचिव राजीव शर्मा, उमेश हेलीवाली ने भी जरूरतमंदों को भोजन परोसा। विधायक इंद्रजीत महतो ने रागिनी के प्रयासों की सराहना की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.