Events in Dhanbad today: शक्ति मंदिर में माता के दर्शन को रजिस्ट्रेशन शुरू, शहर की अन्य गतिविधियों को यहां जानें
Events In Dhanbad Today Saturday 10 October 2020 जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में माता के दर्शन के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। कोरोना को लेकर मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को दर्शन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन की शर्त रखी है।
धनबाद, जेएनएन। Events In Dhanbad Today, Saturday 10 October 2020 जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में माता के दर्शन के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। कोरोना को लेकर मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को दर्शन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन की शर्त रखी है। इधर, शाम चार बजे नगर निगम के कार्यालय में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें स्ट्रीट वेंडरों को सरकार के तरफ से दी जाने वाले 10 हजार रुपए के आर्थिक मदद पर भी चर्चा होगी। दुर्गा पूजा को लेकर दोपहर तीन बजे जोगत थाना परिसर में शांति समिति की भी बैठक होगी। इसके आलावे आज शहर में और क्या खास होगा, जानें...
आइए, शनिवार, 10 अक्टूबर फरवरी, 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों- Events in Dhanbad Today को जानते हैंः-
- जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर में माता के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, सुबह 11 बजे से।
- विश्व बेघर दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला बारामुड़ी खटाल में, सुबह 11:30 बजे।
- धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर संघ की बैठक, उत्सव रिसॉर्ट, कुसुम विहार राम मंदिर के पास , दोपहर तीन बजे।
- दुर्गा पूजा को लेकर हरिहरपुर थाना परिसर में दोपहर दो बजे शांति समिति की बैठक होगी।
- दुर्गा पूजा को लेकर दोपहर तीन बजे जोगत थाना परिसर में शांति समिति की बैठक होगी।
- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक नगर निगम कार्यालय में, शाम चार बजे।