Move to Jagran APP

Events in Dhanbad Today { 5 October, 2020 }: आज सुशांतो सेनगुप्ता का 19वां शहादत दिवस, जानें धनबाद में और भी क्या है खास

5 अक्टूबर 2020 को सुशांतो सेनगुप्ता का शहादत दिवस है। 18 साल पहले धनबाद से निरसा जाने के क्रम में सेनगुप्ता समेत तीन लोगों को जीटी रोड पर गोलियों से भून दिया गया था। तब सेनगुप्ता झारखंड में अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश अध्यक्ष थे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 08:40 AM (IST)
Events in Dhanbad Today { 5 October, 2020 }: आज सुशांतो सेनगुप्ता का 19वां शहादत दिवस, जानें धनबाद में और भी क्या है खास
धनबाद रेलवे स्टेशन। यहां की रात यात्रियों की भीड़ के कारण गुलजार रहता है।

धनबाद, जेएनएन। Events in Dhanbad today. 5 अक्टूबर, 2020 को सुशांतो सेनगुप्ता का शहादत दिवस है। 18 साल पहले धनबाद से निरसा जाने के क्रम में सेनगुप्ता समेत तीन लोगों को जीटी रोड पर गोलियों से भून दिया गया था। तब सेनगुप्ता झारखंड में अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश अध्यक्ष थे। सेनगुप्ता की हत्या के बाद उनकी पत्नी अपर्णा सेनगुप्ता 2005 में निरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं। विधायक बनीं। फिलहाल वह भाजपा की विधायक हैं।

loksabha election banner

आइए, 5 अक्टूबर, 2020 को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों-Events in Dhanbad  को जानते हैं-

  •  निरसा के रामकनाली मोड़ पर सुशांतो सेनगुप्ता का 19वां शहादत दिवस कार्यक्रम, सुबह 10 बजे। 
  • कोयला खदान शिक्षक संघ की विधायक राज सिन्हा के साथ उनके आवासीय कार्यालय में बैठक, दिन के 11 बजे।
  • मासस जिला कमेटी ने यूपी के हाथरस कांड के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम, दिन में 11 बजे। 
  • 7 सूत्री मांग को लेकर ईसीएल की कापासारा आउसोर्सिंग में एटक का प्रदर्शन, सुबह 11 बजे। 
  • दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर शोक सभा, झरिया के बरारी हाई स्कूल के बगल में, 3:00 बजे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.