Move to Jagran APP

होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़ा, 17 की जांच

गृहरक्षा वाहिनी धनबाद में पिछले दिनों हुई जवानों की बहाली में फर्जीवाड़ा हुआ था। इसको लेकर मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 11:03 AM (IST)
होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़ा, 17 की जांच
होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़ा, 17 की जांच

बलवंत कुमार, धनबाद: गृहरक्षा वाहिनी धनबाद में पिछले दिनों हुई जवानों की बहाली में फर्जीवाड़ा हुआ था। इसको लेकर मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में धनबाद के 17 होमगार्ड जवान आए हैं। इन सभी को सोमवार को मुख्यालय तलब किया गया है।

loksabha election banner

यह है मामला: जिले में होमगार्ड बहाली का कार्य पूरा हो चुका है। बहाली का परिणाम अभी तक नहीं आया है। विभिन्न पदों पर 1068 रिक्तियों को भरने के लिए यह बहाली हुई थी। इसमें 405 सीट ग्रामीण और 663 सीटें शहरी क्षेत्र के लिए निर्धारित की गई थी। इस बहाली को लेकर होमगार्ड के 17 जवानों पर यह आरोप लगा था कि इन लोगों ने दौड़ प्रक्रिया में घोर अनियमितता बरती। अवैध रूप से प्रतिभागियों से राशि की उगाही की गई और उन्हें पास कराया गया।

मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश: यह मामला संज्ञान में आते ही मुख्य सचिव के स्तर से जांच का आदेश जारी कर दिया गया। जांच की जिम्मेवारी गृह रक्षा वाहिनी, मुख्यालय रांची को दी गई है। मुख्य सचिव से मिले आदेश पर मुख्यालय ने उन सभी 17 होमगार्ड जवानों को रांची तलब किया है जिनपर उपरोक्त आरोप लगे हैं।

शपथ पत्र के साथ उपस्थित होंगे जवान: आरोपित जवानों का बीते छह जुलाई को गृह रक्षा वाहिनी धनबाद में भौतिक रूप से उपस्थित कराया गया। आदेश दिया गया है कि ये सभी जवान अपने बेगुनाह होने के साक्ष्य एवं शपथ पत्र के साथ सोमवार को मुख्यालय रांची में उपस्थित होंगे।

बहाली के बीच में डीएसपी बोकारो को दिया गया भार: बताते चलें कि इस बहाली के लिए दिसंबर 2017 में गृह रक्षा वाहिनी धनबाद स्तर से विज्ञापन प्रकाशित किया गया। 16-30 जनवरी 2018 के बीच आवेदन लिया गया। 24 अप्रैल से चार मई तक रेलवे स्टेडियम में शारीरिक परीक्षा एवं वाहिनी कार्यालय में लिखित परीक्षा ली गई। इस बीच अप्रैल माह में ही बहाली प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए डीएसपी मुख्यालय बोकारो पूनम मिंज को प्रभार दिया गया। पूर्व में ही तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने यह आदेश दिया था कि समादेष्टा के नहीं रहने पर जिला के मुख्यालय डीएसपी वाहिनी के समादेष्टा का कार्यभार देंखेंगे।

पांच के नाम एक समान: आरोपित 17 होमगार्ड जवानों में से पांच ऐसे हैं, जिनके नाम के कई अन्य गृहरक्षक भी हैं। इनमें अशोक कुमार सिंह नाम के तीन, राकेश कुमार सिंह नाम के चार, अजीत कुमार सिंह, उमेश और राजेंद्र नाम के दो-दो जवान हैं।

चिह्नित जवान और उनके नंबर:

4740 - अशोक कुमार सिंह

5520 - अशोक कुमार सिंह

6061 - अशोक कुमार सिंह

5015 - मुन्द्रिका प्रसाद

5560 - राकेश कुमार सिंह

1371 - राकेश कुमार सिंह

1890 - राकेश कुमार सिंह

1757 - राकेश कुमार सिंह

6136 - अजीत कुमार सिंह

2027 - अजीत कुमार सिंह

3783 - उपेंद्र मंडल

4205 - उमेश प्रसाद सिंह

1962 - उमेश प्रसाद सिंह

1914 - संजय पांडेय

4685 - राजेंद्र प्रसाद

1818 - राजेंद्र प्रसाद

4808 - गणेश ठाकुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.