Move to Jagran APP

Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी ने अधेड़ को कुचल कर माला डाला, एक महिला गंभीर

ग्रामीणों ने हाथी हमले में महिला के घायल होने की सूचना मुखिया बैजंती देवी को दी। सूचना पर मुखिया ने निजी वाहन भेजा जिससे जख्मी महिला को बिरनी सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 11:07 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 11:07 AM (IST)
झुड से बिछड़े हाथी ने बुधवार सुबह गिरिडीह के बिरनी में हमला कर एक महिला को घायल कर दिया।

गिरिडीह, जेएनएन। झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने बुधवार की सुबह टहल रहे लोगों पर हमला किया। हमले में एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है।  झुंड से बिछड़ा यह हाथी लगातार इलाके में लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे इलाके में दहशत है। 

loksabha election banner

मुफस्सिल थाना इलाके के महेशपुर में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने 52 वर्षीय खूबलाल मंडल को कुचल दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। खूबलाल रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान परास के जंगल से एक हाथी निकला और खूबलाल को कुचल दिया। मौके पर खूबलाल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाथी बिरनी प्रखंड के धर्मपुर होते हुए खेदवारा की तरफ चला गया। वहां सुबह लगभग 6 बजे अपने घर के सामने सड़क पर घूम रही स्व. चुड़का मुर्मू की 55 वर्षीय पत्नी छोटकी हांसदा को झुंड से बिछड़े एक हांथी ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। हाथी द्वारा महिला को कुचलते देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने धैर्य से काम लिया और हाथी को किसी तरह पहरियाडीह की ओर खदेड़ दिया। साथ ही उस गांव के लोगों को ग्रामीणों ने दूरभाष पर सूचना दे दी कि एक जंगली हांथी जा रहा है, सावधान रहना है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया बैजंती देवी को दी। सूचना पर मुखिया ने निजी वाहन भेजा, जिससे जख्मी महिला को बिरनी सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण नुनूलाल मरांडी ने बताया कि गांव के अधिकांश लोग प्रतिदिन सुबह सुबह धूमते है। इसी क्रम में उक्त महिला को जंगली हांथी ने अपनी चपेट में लेकर जख्मी कर दिया है। महिला की हालत काफी गम्भीर बनी है। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है। उन्होंने वन विभाग से जख्मी महिला के इलाज का समुचित खर्च देने की मांग की है। बताया जाता है कि पोखरिया, बसगना, चुरुडीह, खुरजियो , नगलो, आदि गांवों की तरफ हाथी घूम रहा है। भाजपा नेता असगर अंसारी ने कहा कि वन विभाग जख्मी महिला का इलाज के लिए मुआवजा दे।हाथी घूम रहा है। भाजपा नेता असगर अंसारी ने कहा कि वन विभाग जख्मी महिला का इलाज के लिए मुआवजा दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.