नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में अधेड़ की पिटाई
बरोरा मुराईडीह बस्ती के एक अधेड़ व्यक्ति पर आदिवासी नाबालिग लड़की ने गलत नीयत से पकड़न
बरोरा: मुराईडीह बस्ती के एक अधेड़ व्यक्ति पर आदिवासी नाबालिग लड़की ने गलत नीयत से पकड़ने व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में लिखित सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना शुक्रवार रात की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित महेंद्र महतो (39 वर्ष) की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई से आरोपित के सिर में चोट आई है, जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में क्षेत्रीय अस्पताल बाघमारा में इलाज चल रहा है। इधर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महेंद्र के खिलाफ कांड अंकित किया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारी के समक्ष कहा कि शुक्रवार शाम गांव में एक शादी समारोह में गई थी। वहां से लौटने के दौरान आरोपित ने गलत नीयत से पकड़कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागकर घर पहुंची और परिजनों जानकारी दी। दूसरी और आरोपी महेंद्र महतो ने अपने आप पर लगे आरोप को गलत बताया। उसने कहा कि पहले से ही दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपित को हिरासत में लिया गया है।