विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए आज से धनबाद में लग रही अनोखी प्रदर्शनी, आमदनी खर्च होगी गरीबों के विकास पर

By Deepak Kumar PandeyEdited By:
Published: Sat, 18 Jun 2022 10:44 AM (IST)

एकल महिला समिति आज से बैंक मोड़ स्थिति एक निजी होटल में दो दिवसीय कला एकल एक्सपोजिशन का आयोजन कर ...और पढ़ें

कोरोना काल के बाद धनबाद में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कोरोना काल के बाद धनबाद में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: एकल महिला समिति आज से बैंक मोड़ स्थिति एक निजी होटल में दो दिवसीय कला एकल एक्सपोजिशन का आयोजन कर रही है। इस प्रदर्शनी में स्थानीय कला को बढ़ावा देने के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शनी करने के लिए स्टाॅल लगा रहे हैं।

इसकी जानकारी देते हुए समिति की अनुराधा अग्रवाल ने बताया कि एकल अभियान पूरे देश में इस तरह की एक्सपोजिशन का आयोजन करता रहता है, लेकिन पिछले दो सालों से कोविड के कारण यह बंद था। अब फिर से इसकी शुरुआत करते हुए धनबाद में पहली बार इसे आयोजित किया जा रहा है।

अग्रवाल ने बताया कि समिति बनबन्धु परिषद धनबाद चैेप्टर की अनुषंगी इकाई है और यह पिछले कई सालों से उपेक्षित और आदिवासी बहुल इलाकों में ग्रामीण विकास के लिए कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इनमें प्रमुख रूप से प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, जागरण शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा और संस्कार शिक्षा से जुड़े आयोजन हैं। इस प्रदर्शनी का आयोजन भी उन्हीं कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। इस तरह के प्रदर्शनी से हुए आमदनी को ग्रामीण इलाकों के बच्चों के विकास पर खर्च किया जाता है। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में स्थानीय महिलाओं और अन्य लोगों द्वारा तैयार किए सामानों को रखा जा रहा है। इसमें साड़ियां, सूट, ज्वेलरी, कटलरी और सजावट आदि के सामान शामिल रहेंगे।

इस एक्सपाेजिशन की खासियत होगी एकल समिति द्वारा उत्पादित सामानों का स्टाॅल, जिसमें स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उत्पादों को रखा जाएगा। इसके अलावा डोगरा और मधुबनी आर्ट के स्टाॅल भी हाेंगे। इसके अलावा मशहूर ड्रेस डिजायनर राहुल वैध और हर्ष वैध के अतिरिक्त प्रसिद्ध जूता डिजायनर राहुल अरोड़ा भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें कुल 65 स्टाॅल लगाए जाएंगे। कोलकाता, मुंबई के अलावा धनबाद, जमशेदपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, हजारीबाग पलामू जैसे इलाकों के ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों के सामान के स्टाॅल इसमें लगाए गए हैं।