Move to Jagran APP

Dhanbad: एकल फ्यूचर ने शबरी बस्ती में किया कन्या व शस्त्र पूजन तो एक और प्रयास ने जरूरतमंदों में बांटी खाद्य सामग्री

दुर्गोत्सव हर कोई अपने अपने तरीके से मनाता है। कोई स्वजन के साथ घर में इसे मनाते हैं तो कई पूजा पंडाल घूमकर इसका आनंद उठाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जरूरतमंदों के बीच जाकर उनका सुख दुख बांटते हैं।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 11:39 AM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 11:39 AM (IST)
Dhanbad: एकल फ्यूचर ने शबरी बस्ती में किया कन्या व शस्त्र पूजन तो एक और प्रयास ने जरूरतमंदों में बांटी खाद्य सामग्री
दुर्गोत्सव हर कोई अपने अपने तरीके से मनाता है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : दुर्गोत्सव हर कोई अपने अपने तरीके से मनाता है। कोई स्वजन के साथ घर में इसे मनाते हैं तो कई पूजा पंडाल घूमकर इसका आनंद उठाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जरूरतमंदों के बीच जाकर उनका सुख दुख बांटते हैं। एकल अभियान की युवा विभाग की अकल फ्यूचर और एक और प्रयास संस्था ने कुछ ऐसा ही किया।

loksabha election banner

नवरात्रि उत्सव के अवसर पर एकल अभियान के युवा विभाग एकल फ्यूचर धनबाद महानगर ने बरवाअड्डा के सुसनीलेवा शबरी बस्ती में कन्या पूजन का आयोजन किया। इस दौरन वनवासी व जनजातीय कन्याओं का चरण पखार उनकी पूजा की गयी। इसके उपरांत शस्त्र पूजन किया गया। कन्याओं को माता भगवती के स्वरूप में स्थापित करके भारत माता व दुर्गा माता आरती की गई।

आरती व शस्त्र पूजन के उपरांत मिठाई एवं फल का वितरण किया गया। एकल फ्यूचर बिहार झारखंड प्रांत के अध्यक्ष आयुष तिवारी ने बताया कि नवरात्रि उत्सव के तहत धनबाद के विभिन शबरी बस्तियों में ग्रामस्वराज के तहत ऐसे वंचित उपेक्षित समाज के स्वाभिमान जागरण की योजना है। इसके जरिए ऐसे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा, खेल व तकनीकी प्रशिक्षणों से जोड़कर उनका स्वाभिमान जागृत करना है। कार्यक्रम का समन्वय एकल फ्यूचर झारखंड की सचिव सेवाश्री रॉय ने किया। कार्यक्रम में आरती कार्यक्रम एकल अभियान उत्तर झारखंड संभाग के चर्चा प्रभारी तुषार कश्यप ने कराया। मौके पर एकल अभियान उत्तर झारखंड संभाग के सह-सचिव मनीष ठक्कर, एकल फ्यूचर धनबाद महानगर अध्यक्ष रोहित भारती, सचिव अंकित पांडेय, अनुराग गुप्ता, राणा घोष, अमन सिंह, शबरी बस्ती नायक सूरज टुड़ू, महादेव टुड़ू, मालती देवी एवं एकल फ्यूचर झारखंड-बिहार प्रांत अध्यक्ष आयुष तिवारी उपस्थित थे।

एक और प्रयास में 50 से अधिक जरूरतमंदों में बांटी खाद्य सामग्री

संस्था एक और प्रयास ने इस दुर्गा पूजा को भी बेहद खास लोगों के साथ खास तरीके से मनाया। अपने विशेष कार्यक्रम के तहत पूर्ण रूप से दिव्यांग पति-पत्नी और अनाथ बच्चों के बीच पूजोत्सव के राशन, नमकीन और मिठाई देकर मनाया। संस्था के अध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि संस्था का लक्ष्य मात्र सेवा है। पिछले छह वर्षों से संस्था लगातार ऐसे लोगों की सेवा करते आ रही है। विशेष दिन खासकर होली, दुर्गा पूजा, दिवाली सभी पर्व हम इनके साथ मिलकर मनाने का कार्य करते हैं। ताकि इन्हें भी मुख्यधारा में जोड़ा जा सके और यह आम लोगों की तरह अनुभूति प्राप्त करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.