कोयलांचल में सादगी के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी
कतरास कतरास कोयलांचल में शुक्रवार को सादगी के साथ ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया। सुबह में विभिन्न मस्जिदों में मिलाद व कुरआन खानी किया गया।
कतरास : कतरास कोयलांचल में शुक्रवार को सादगी के साथ ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया। सुबह में विभिन्न मस्जिदों में मिलाद व कुरआन खानी किया गया। देश की तरक्की की दुआएं मांगी गई। कतरास मस्जिद पट्टी, छाताबाद, गुहीबांध, श्यामडीह, जोगता, 22-12 बस्ती, हुसैनी मोहल्ला, भदरीचक, अंगारपथरा, लोयाबाद जामा मस्जिद सात नंबर, लोयाबाद कोक प्लांट, पावर हाउस, निचितपुर ,महुदा, मोहलीडीह सहित अन्य मुस्लिम इलाकों में डेग फातिहा किया गया। लोयाबाद: लोयाबाद सात नंबर व लोयाबाद पावर हाउस मस्जिद में मौलाना कलाम खान रिजवी व मौलाना अब्दुल खालिक कादरी ने मोहम्मद साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समतामूलक समाज की बुनियाद डाली थी। महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया। मुस्लिम कमेटी के महामंत्री मो. असलम मंसूरी ने सरकारी नियम का पालन करने पर सभी का आभार जताया। ईद-उल-मलानदुन्नबी पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
बरवाअड्डा: ईद-उल-मिलानदुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को मुराईडीह मकतब में बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मस्जिद के इमाम मौलाना हबीब रहमान मिशवाही ने कहा कि मजहब के कानून के साथ साथ देश का कानून मानना भी हमारा धर्म है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से शारीरिक दूरी बनाने, मास्क पहनने व इलाके में साफ-सफाई रखने की भी अपील की। क्विज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अताउल अंसारी, जाहीद अंसारी, फरहान अंसारी, साकीब अंसारी, आसीफ मेहफूज एवं बालिका वर्ग में नासरीन जमा, लाडली खातून हसमून परवीन, सब्बु परवीन, सगुफ्ता परवीन को सम्मानित किया गया।