EID Mubarak 2021: कोरोना से जश्न-ए-बहारा फीका, काैम और मुल्क की सलामती की मांगी जा रही दुआ
EID Mubarak 2021 रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। ईद मनाने की तारीख चांद को देखकर निश्चित की जाती है। गुरुवार की रात धनबाद के वासेपुर समेत कई मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों ने चांद देखा। शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है।
वासेपुर [ मो. शाहिद ]। EID Mubarak 2021 धनबाद कोयलांचल में आज ( शुक्रवार, 13 मई) ईद मनाई जा रही है। इद-उल-फितर ईस्माल का पावन त्योहार है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। ईद मनाने की तारीख चांद को देखकर निश्चित की जाती है। गुरुवार की रात चांद दिखाई दी। धनबाद के वासेपुर समेत कई मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों ने चांद देखा। और इसके बाद शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। चांद दिखने के बाद से ही ईद का जश्न शुरू हो गया है। हालांकि इस जश्न पर कोरोना का खौफ भारी है। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए लोग ईद मना रहे हैं। धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने ट्वीट कर लोगों को ईद की बधाई दी है।
ईद के मुबारक मौके पर सभी को भाईचारा और सौहार्द के इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं।
🌙ईद मुबारक🌙 pic.twitter.com/LliUpXusIv— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) May 14, 2021
निरसा में सादगी के साथ मनाई जा रही ईद
मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आपसी भाईचारे व सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए घर में ही ईद मना रहे हैं। मस्जिदों में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ईद की नमाज पढ़ी गई। निरसा, गलफरबाड़ी, कुमारधुबी आदि इलाकों में मुस्लिम भाइयों ने अधिकांशतह अपने घरों में ही ईद की नमाज पढी। गलफरबाडी मोड़ स्थित मस्जिद में सादगी से ईद मनाई गई। मुस्लिम भाई-बहनों ने घर परिवार व देश की अमन शांति के साथ-साथ देश से कोरोना समाप्त होने की कामना की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है की ईद पर मस्जिदों एवं ईदगाहों में समूह में नमाज अदा नहीं की जाएगी। लोग घरों में नमाज अदा करने के साथ ईद मनाएंगे।
इस्लाम में आस्था रखने वालों को ईद मुबारक।
घर पर रहें, घर में ही ईद मनायें। #SocialDistancing का पालन करें। यही हम सब के हित में होगा। #EidMubarak— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 14, 2021
मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता ने भी दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर ईद की बधाई दी है।