सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में समरसता समारोह का आयोजन
संस कतरास मकर संक्रांति के अवसर शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के आश्रम में सं
संस, कतरास: मकर संक्रांति के अवसर शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह के आश्रम में संस्कार केंद्र सह समरसता समारोह का आयोजन किया गया। जिला संघ चालक विशु रवानी, विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, प्रांतीय प्रवासी कार्यकर्ता अरविद कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौर चंद्र बाउरी, प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। विशु रवानी ने कहा कि सरस्वती संस्कार केंद्र जहां अभावग्रस्त परिवार के बच्चों को शिक्षा देने का काम करता है, वहीं समरसता का यह कार्यक्रम समाज को एकीकृत करने का काम करता है। शत्रुघ्न महतो ने सरस्वती संस्कार केंद्र की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त करते हुए समाज के लिए इसे उपयोगी बताया और कहा कि यह शिक्षा का ऐसा केंद्र है जहां अभावग्रस्त बच्चे भी शिक्षा प्राप्त करते हैं। यहां बच्चे संस्कारित होते हैं। समरसता का यह कार्यक्रम हमारे बिखरे हुए समाज को एकीकृत करने में सहायक सिद्ध होगा। समरसता के इस समारोह के अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पशुपति नाथ पांडेय,आनंद बाउरी, गोपाल बाउरी, उत्तम गयाली, अर्जुन प्रसाद सिंह, सुजीत गयाली, रमाकांत मिश्रा, अनूप कुमार पांडेय, रेणु कुमारी, अजय पांडेय आदि मौजूद थे।