डीएसपी ने झरिया के दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण
झरिया दुर्गोत्सव को लेकर झरिया शहर व कोयलांचल के लोगों में काफी उत्साह है। प्राचीन द
झरिया : दुर्गोत्सव को लेकर झरिया शहर व कोयलांचल के लोगों में काफी उत्साह है। प्राचीन दुर्गा मंदिरों के अलावा पंडालों में मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा के पट गुरुवार षष्ठी की रात को खुल गए। कोरोना काल में जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार पूजा मनाने व विधि-व्यवस्था को लेकर सिदरी के डीएसपी एके सिन्हा ने शहर के सभी प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों व मंदिरों का निरीक्षण किया। पूजा कमेटी के लोगों को प्रशासन के निर्देश पर पूजा करने की बात कही। कहा कि पंडाल में बेवजह भीड़ न लगाएं। 15 लोगों से ज्यादा एक साथ नहीं जाने दें। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाने पर उसे दूर करने की कमेटी के लोगों को दी। हिदायत दी कि देवी दुर्गा के दर्शन को पंडालों में लोगों को मास्क लगाना व शारीरिक दूरी बनाना अनिवार्य है। पंडाल के पास किसी प्रकार की दुकान नहीं लगेगी।