Move to Jagran APP

महाअष्टमी को मंदिरों व पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

झरिया झरिया शहर में दुर्गापूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। महाअष्टमी के अवसर

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:49 PM (IST)
महाअष्टमी को मंदिरों व पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
महाअष्टमी को मंदिरों व पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

झरिया : झरिया शहर में दुर्गापूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। महाअष्टमी के अवसर पर झरिया के पांच प्राचीन मंदिरों राजागढ़ दुर्गा मंदिर, पंचदेव चोटिर दुर्गा मंदिर, मिश्रा पाड़ा आद्या शक्ति दुर्गा मंदिर, पोद्दार पाड़ा मुखर्जी दुर्गा मंदिर व अमला पाड़ा दशेर दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी परिवार ने परंपरा के अनुसार संधि पूजा की। झरिया के अंतिम राजा काली प्रसाद सिंह की ज्येष्ठ पुत्रवधू सुजाता सिंह ने राजागढ़ के प्राचीन कोठरी घर में घटरा व पुआ बनाकर परंपरा के अनुसार मां के भोग लगाए। राजा परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों चार नंबर टैक्सी स्टैंड, सब्जी पट्टी, चौथाई कुल्ही, इंदिरा चौक, फुलारीबाग व धर्मशाला रोड में मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झरिया थाना पुलिस हर जगह तैनात थी। इंदिरा चौक से वाहनों को बाजार की ओर प्रवेश पर पुलिस ने रोक लगा दी है। कतरास मोड़ से भी बाजार की ओर वाहनों को आने नहीं दिया जा रहा है। यह व्यवस्था विजयादशमी तक रहेगी।

loksabha election banner

..

तिसरा-बलियापुर : तिसरा थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा धूमधाम से हो रही है। गोलकडीह आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय प्रांगण दुर्गापूजा पंडाल में आचार्य हातिम शर्मा ने महाअष्टमी का पूजन कराया। कुइयां, गोलमारा, एमओसीपी, बेरा, आमताल, मुकुंदा, घनुडीह आदि जगहों पर मां की पूजा हो रही है। बेलगढि़या कॉलोनी में महिला समिति की ओर से दुर्गापूजा की जा रही है। पूजा समिति की कांति देवी, शांति देवी, सारथी देवी सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.