Durga Ashtami 2021: महागाैरी की भक्ति में कोयलांचल लीन, पूजा पंडाल में भक्तों की लगी भीड़
Durga Ashtami 2021 शक्ति की देवी माता दुर्गा की आराधना में धनबाद कोयलांचल में लीन है। नवरात्र के आठवें दिन यानी अष्टमी को महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। शहर से लेकर गांव तक अष्टमी की पूजा हो रही है। पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। शक्ति की देवी माता दुर्गा की आराधना में धनबाद कोयलांचल में लीन है। नवरात्र के आठवें दिन यानी अष्टमी को महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। शहर से लेकर गांव तक अष्टमी की पूजा हो रही है। पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ है। सरकार की तरफ से कोरोना के मद्देनजर गाइडलाइन जारी की गई है। इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। कोयलांचल में दुगोत्सव के उमंग और उल्लास में डूब गया है।
कतरास : कतरास तथा आसपास के इलाकों में मंगलवार को नव पत्रिका स्थापना व पूजन के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई। मंडप में महासप्तमी की पूजन किया गया। इसके बाद मां को पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन दिखें। पूजा के दौरान सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। शहर के रानी बाजार, रेलवे इंस्टीट््यूट मैदान, बंगाल पाड़ा, नदी किनारे, किशनपुर रोड पंजाबी मोहल्ला, जीएनएम हाई स्कूल मैदान कतरास बाजार, कतरासगढ़ राजबाड़ी, अंगारपथरा स्थित वंदे मातरम क्लब में आयोजित पूजा ढाक, शंख व घंटा की ध्वनि के बीच शुरू हुई। जीएनएम हाई स्कूल के नव पत्रिका पूजन के दौरान विधायक ढुलू महतो सहित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की एवं जयकारे का उद्घोष किया।
लोयाबाद : लोयाबाद, सेंद्रा, बांसजोड़ा, कनकनी इलाके में महासप्तमी की पूजा की हुई। लोयाबाद दुर्गा मंदिर से निकलकर मदनाडीह तालाब तट पर पहुंचे। पंडित अमल कृष्ण भट्टाचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर मां का आह्वान किया। विजेंद्र पासवान, सुनील पांडेय, मनोज मुखिया, मुकेश झा, मन्नू ङ्क्षसह,चंदू यादव आदि मौजूद थे।
बरोरा : बरोरा, हरिणा, मुराईड़ीह, बेहराकुदर में दुर्गा मंडप में कलाबोऊ स्थापित कर पूजा किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग पालकी में कलाबोऊ को लेकर ढाक, ढोल के साथ तालाब पहुंचे और माता की आराधना किया। सभी मंडपों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिला।
गोमो बाजार : गोमो रेल नगरी के विभिन्न कालोनियों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। सिक लाइन, दुर्गापाड़ा, साउथ कालोनी, महिला समिति, नया बाजार, जीतपुर, खरियो आदि कई स्थानों से नव पत्रिका पूजन के लिये गाजा बाजा के साथ लोग गए। बिशुनपुर नदी के तट पर पूजा अर्चना कर मां दुर्गा की आह्वान किया गया। प्रधान लोकनाथ राम, प्रदीप बनर्जी, उमेश ङ्क्षसह, पप्पू सेन, पप्पू चौरसिया, राजन श्रीवास्तव, गांधी ओझा, संतोष गुप्ता, देवू चक्रवर्ती आदि शामिल थे।
महुदा : तेलमच्चो स्थित दुर्गा मंदिर में रामनगरगढ़ के राजपरिवार के साथ लोग पुरनाबांध तालाब पहुंचे। जहां मां दुर्गा आह्वान कर मंदिर लाया गया। मुरारी मोहन ङ्क्षसह, मानस मोहन ङ्क्षसह, माधव मोहन ङ्क्षसह, कृष्ण मोहन ङ्क्षसह, सहित ग्रामीण शामिल थे।
निचितपुर : दुर्गा पूजा को लेकर निचितपुर टाउनशिप में कलश यात्रा तालाब पहुंची, जहां जलभरण के बाद क्षेत्र का भ्रमण करते पहुंचे। यात्रा में 201 कन्या व महिलाएं शामिल थीं।
राजगंज : राजगंज में नव पत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा का आगमन हुआ। कोविड गाइडलाइन का पालन कतरे हुए सुबह सेवा समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु मां को लाने के लिए पालकी लेकर गलीकुल्ही स्थित बड़का बांध पहुंचे। माता के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा। तालाब में आचार्य काली पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से मां का आह्वान किया। सुदीप अड्डी, सुदाम अड्डी, जीतू विश्वकर्मा, प्रदीप दे, उदय नारायण गोस्वामी, सोमित्रो दे, हनुमान गोयल, देव गोराई, उत्तम स्वर्णकार, तपन गोराई आदि शामिल थे।